Gallantry Awards 2021 : विंग कमांडर अभिनंदन को ‘वीर चक्र’सम्मान, सैपर प्रकाश जाधव मरणोपरांत कीर्ति चक्र’ से सम्मानित…

Gallantry Awards 2021: राष्ट्रपति भवन में आयोजित रक्षा अलंकरण समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देश की सुरक्षा के लिए अदम्य साहस और सौर्य का प्रदर्शन करने वाले जवानों को वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया। इस दौरान वायुसेना के ग्रुप कैप्टन अभिनंदन को वीर चक्र सम्मान से नवाजा गया। गौरतलब है कि अभिनंदन वर्धमान ने 27 फरवरी, 2019 को एक पाकिस्तानी F-16 लड़ाकू विमान को हवाई युद्ध में मार गिराया था। इसके बाद वह तीन दिनों तक पाकिस्तान के कब्जे में रहे थे।

राष्ट्रपति भवन में आयोजित रक्षा अलंकरण समारोह में भारतीय सेना के कई वीरों को वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया गया। जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों को मारने के लिए सपर प्रकाश जाधव को मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उनकी पत्नी और माता को पुरस्कार सौंपा।

आपको बता दें नायक सूबेदार सोमबीर को मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति भवन में आयोजित अलंकरण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी हिस्सा लिया। साथ ही पांच आतंकवादियों को मौत के घाट उतारने वाले शहीद मेजर विभूति शंकर ढौंडियाल को मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया। अलंकरण समारोह में उनकी पत्नी उनकी पत्नी लेफ्टिनेंट नितिका कौल और मां ने राष्ट्रपति कोविंद से पुरस्कार ग्रहण किया।

Related Articles

Back to top button