सड़क पर घंटों खड़ा दिखा युवक, ‘जॉम्बी ड्रग’ बेहद खतरनाक, जानिए पूरी सच्चाई…

मुंबई से सटे मीरा भाईंदर इलाके में एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आने के बाद लोगों में दहशत का माहौल है। 90 फीट रोड क्षेत्र में रिकॉर्ड किए गए इस वीडियो में एक युवक सड़क किनारे अजीब हालत में खड़ा दिखाई देता है। युवक लंबे समय तक एक ही दिशा में झुका खड़ा रहता है और उसकी गतिविधियां बेहद धीमी नजर आती हैं।

मुंबई से सटे मीरा भाईंदर इलाके में एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आने के बाद लोगों में दहशत का माहौल है। 90 फीट रोड क्षेत्र में रिकॉर्ड किए गए इस वीडियो में एक युवक सड़क किनारे अजीब हालत में खड़ा दिखाई देता है। युवक लंबे समय तक एक ही दिशा में झुका खड़ा रहता है और उसकी गतिविधियां बेहद धीमी नजर आती हैं। वीडियो वायरल होते ही स्थानीय लोगों और सोशल मीडिया पर इसे किसी खतरनाक नशे से जोड़कर चर्चा शुरू हो गई।

पहले भी कई शहरों से सामने आ चुके ऐसे वीडियो

इस घटना ने इसलिए भी चिंता बढ़ा दी है क्योंकि इससे पहले बेंगलुरु, चंडीगढ़ और बिहार जैसे इलाकों से भी इसी तरह के वीडियो सामने आ चुके हैं। उन वीडियो में भी युवक भीड़भाड़ वाले इलाकों में लंबे समय तक एक ही जगह स्थिर खड़े दिखाई दिए थे। एक जैसे पैटर्न सामने आने के बाद लोगों ने आशंका जताई है कि देश में किसी नए तरह के नशे का इस्तेमाल बढ़ रहा है।

क्या है ‘जॉम्बी ड्रग’ क्यो इतनी खतरनाक

जिस ड्रग को लेकर चर्चा हो रही है, उसे ज़ायलाज़ीन कहा जाता है। यह दवा आमतौर पर जानवरों को बेहोश करने के लिए इस्तेमाल की जाती है और इंसानों के लिए अधिकृत नहीं है। इसके असर से शरीर की गतिविधियां काफी धीमी हो जाती हैं, जिससे व्यक्ति लंबे समय तक सुस्त या स्थिर दिखाई दे सकता है। हालांकि इस मामले में अब तक किसी एजेंसी ने यह पुष्टि नहीं की है कि वायरल वीडियो का युवक इसी ड्रग के प्रभाव में था।

पुलिस ने शुरू की जांच, NDPS सेल को किया अलर्ट

वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के मुताबिक क्षेत्र में पहले भी ड्रग्स तस्करी के मामले सामने आते रहे हैं, इसलिए हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि ड्रग्स के सेवन और सप्लाई से जुड़े लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। फिलहाल जांच के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि वायरल वीडियो के पीछे की असली वजह क्या है।

Related Articles

Back to top button