
रिपोर्ट – दानिश अजीज़
ग्रेटर नोएडा : एक बार फिर ग्रेनो में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। झूठी शान में ईट पत्थर से प्रेमिका के सामने प्रेमी की हत्या कर दी गई। लड़की को मृत्यु समझकर छोड़ गए थे हत्यारे। मिली जानकारी के अनुसार लड़की चाचा के बेटे से प्यार करती थी। जिसकी जानकारी लड़की के भाइयों को मिली तब उसने प्रेमी को मौत के घाट उतार दिया।
थाना बिटा 2 क्षेत्र के NRI सिटी के बाहर चौक पर घटना को अंजाम दिया। बता दें कि ईंट पत्थर से प्रेमिका के सामने प्रेमी की निर्मम हत्या कर दी गयी। लड़की के भाइयों ने बहन और उसके प्रेमी को जान से मारा। इस हमले में प्रेमी की मौत हो गयी और प्रेमिका गंभीर रूप से घायल है। लड़की को मरा समझकर रोड पर छोड़ गए थे हमलावर। इस मामले में पुलिस ने 2 युवकों को गिरफ्तार किया उससे पूछताछ जारी है।