प्लास्टिक की अपेक्षा हैंड मेड उत्पादों की कीमत काफी ज्यादा, कैसे रुकेगी सिंगल यूज प्लास्टिक

1 जुलाई से सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक लगा दी गई है। हरिद्वार में हर की पैड़ी पर प्लास्टिक की बिक्री पर रोक लगा पाना प्रशासन के लिए अब भी बड़ी चुनौती बना हुआ है।

हरिद्वार: 1 जुलाई से सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक लगा दी गई है। हरिद्वार में हर की पैड़ी पर प्लास्टिक की बिक्री पर रोक लगा पाना प्रशासन के लिए अब भी बड़ी चुनौती बना हुआ है। नगर निगम की ओर से लगाए गए कांच और बांस की बोतल के स्टॉल से भी लोग सामान खरीदने में रुचि नहीं ले रहे हैं।

नगर निगम हरिद्वार ने हरकी पैड़ी पर कांच और बांस की बोतल, जूट के थैले कर कपड़े की चटाई के लिए स्टॉल शुरू किए थे। इन स्टॉलो का संचालन महिला स्वयं सहायता समूहों को सौंपा गया था। लेकिन 2 महीने से ज्यादा का समय बीत जाने के बाद भी लोग इन हैंड मेड उत्पादों को खरीदने में रुचि नहीं ले रहे हैं। इसका बड़ा कारण इन उत्पादों का प्लास्टिक कैन की तुलना में महंगा होना है।

जहां प्लास्टिक की कैन 20 से 50 रुपया में आसानी से मिल रही है। वहीं हैंड मेड उत्पादों की कीमत 100 रुपए है और जूट के थैले भी पॉलिथीन से दोगुनी कीमत के हैं। यही कारण है कि स्टॉल संभाल रही ये महिलाएं पूरे दिन में दो चार बोतलें ही बेच पाती हैं। हालाकि अधिकारी प्लास्टिक बेचने वालो के खिलाफ लगातार कार्यवाही जारी होने की बात कर रहे हैं लेकिन नगर निगम में कार्यवाही बेअसर साबित हो रही है।

Related Articles

Back to top button