हापुड़ का वशीकरण मामला अब उजागर…प्रेमी और साधु ने रचा काला खेल, खोपड़ी ले जाते पकड़े गए

इसी के साथ पुलिस ने गिरफ्तारी को लेकर कहा कि- साधु के भेष में अवधेश शर्मा खेल करता था….आरोपियों के कब्जे से कई फोटो भी बरामद हुई है….

हापुड़ से एक ऐसी खबर आई है जिसे सुनकर रूह कांप जाएगी। चिता से सिर लेकर भागने के रहस्य से अब ताले खुल गए हैं। पुलिस के हाथ ऐसा वशीकरण का खेल लगा है, जिसमें लड़की ही नहीं, बल्कि उसके मां-बाप भी बेबस थे…. साधु बने ठग और प्रेमी ने मिलकर वशीकरण का खेल रचा….

चलिए अब पूरे मामले को खुलासा होने के बाद समझते है….एक साधु और दो लड़के जलती चिता से मुर्दे की खोपड़ी लेकर भाग गये.ये घटना सीसीटीवी में कैद हो गई….पर वो ऐसा आखिर करते क्यों है…

दरअसल, हापुड़ का ये रहने वाला लड़का,प्रेमिका और उसके मां-बाप को वशीकरण में करने के लिए कुछ भी कर गुजरने को तैयार हो गया…कहानी बड़ी दिलचस्प है. अमन एक लड़की से एकतरफा मुहब्बत करता था. प्रेमिका और उसके पेरेसन्ट्स को वश में करके लड़की से शादी करना चाहता था….अपने इस मंसूबे को पूरा करने के लिए उसने तांत्रिक से संपर्क कर लिया…

अमन ने तांत्रिक अवधेश शर्मा से बात की थी. अवधेश ने तंत्र क्रिया के लिए ताजे मुर्दे की खोपड़ी की मांग की. दोनों एक साथी के साथ श्मशान घाट पर नजर गड़ाये थे. मौका हाथ लगा और मुर्दे की खोपड़ी लेकर चंपत हो गये.

पर चिता लेकर भागने के मामले में वो फंस गया…और मामले की भनक पुलिस को लग गई…जब पुलिस ने कार्रवाई शुरु करते हुए तीनों को गिरफ्तार कर लिया…आरोपी अमन वशीकरण को लेकर अरेस्ट हो गया….

इसी के साथ पुलिस ने गिरफ्तारी को लेकर कहा कि- साधु के भेष में अवधेश शर्मा खेल करता था….आरोपियों के कब्जे से कई फोटो भी बरामद हुई है….कब्जे से 50 महिलाओं, पुरुषों के फोटो मिले है…

खैर जिले में वशीकरण का खेल अभी चर्चाओं में बना हुआ है….

Related Articles

Back to top button