हार्दिक पांड्या मुंबई छोड़ अब हमेशा के लिए बेंगलुरु हुए शिफ्ट, करियर को लेकर बनाया ये मेगा प्लान…

भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने अपने करियर को लेकर एक बड़ा और ऐतिहासिक फैसला किया है। वह मुंबई छोड़कर अब स्थाई रूप से बेंगलुरु शिफ्ट हो गए हैं। पांड्या ने बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) को अपना परमानेंट ट्रेनिंग बेस बनाया है, जहां वह अपनी क्वाड्रीसेप्स इंजुरी (चोट) पर काम करेंगे। ऐसा करने वाले वह देश के पहले बड़े क्रिकेटर हैं।

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या इन दिनों अपने खेल और फिटनेस को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण मोड़ पर हैं। अपने करियर को एक नई दिशा देने और अपनी फिटनेस को दोबारा सौ प्रतिशत हासिल करने के लिए पांड्या ने एक ऐसा चौंकाने वाला फैसला लिया है, जो आज तक भारतीय क्रिकेट के इतिहास में किसी भी बड़े खिलाड़ी ने नहीं किया। हार्दिक पांड्या अब मायानगरी मुंबई को छोड़कर हमेशा के लिए बेंगलुरु शिफ्ट हो गए हैं और उन्होंने वहीं अपना नया आशियाना भी तलाश लिया है।

BCCI का सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) बनेगा स्थायी ठिकाना

दरअसल, बेंगलुरु में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) का अत्याधुनिक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) स्थित है, जिसे पहले राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) के नाम से जाना जाता था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पांड्या ने इसी सीओई को अपना ‘परमानेंट ट्रेनिंग बेस’ बनाने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। आमतौर पर खिलाड़ी यहां केवल चोट के रिहैब (उभरने), फिटनेस टेस्ट या नेशनल कैंप के लिए कुछ दिनों के लिए आते हैं, लेकिन पांड्या यहां पूरे साल नियमित रूप से ट्रेनिंग करेंगे।

चोट से हैं परेशान, मुंबई के ट्रैफिक से भी थे तंग

मूल रूप से गुजरात के बड़ौदा के रहने वाले हार्दिक पांड्या पिछले कई सालों से मुंबई के लोअर पार्ले स्थित अपने घर में रह रहे थे और घनसोली में मुंबई इंडियंस की अकादमी में अभ्यास करते थे। हालांकि, पिछले कुछ समय से वह गंभीर ‘क्वाड्रीसेप्स इंजुरी’ (Quadriceps Injury) से जूझ रहे हैं, जिसके कारण उन्हें आयरलैंड और इंग्लैंड के महत्वपूर्ण दौरों से भी बाहर होना पड़ा है।

बीसीसीआई के एक सूत्र ने बताया कि पांड्या को मुंबई में अपने घर से ट्रेनिंग ग्राउंड तक जाने-आने में भारी ट्रैफिक और लंबी दूरी की वजह से काफी परेशानी हो रही थी। चूंकि वह बीसीसीआई के केंद्रीय अनुबंधित (Central Contracted) खिलाड़ी हैं, इसलिए वह सीओई की सभी विश्वस्तरीय सुविधाओं का मुफ्त और पूर्ण उपयोग कर सकते हैं। अपनी फिटनेस को प्राथमिकता देते हुए उन्होंने सीओई के पास ही शहर से बाहर एक शानदार प्रॉपर्टी किराए पर ली है, ताकि वह बिना किसी बाधा के अपनी इंजुरी और परफॉर्मेंस पर ध्यान केंद्रित कर सकें।

Related Articles

Back to top button