Helath Tips: मानसिक और शारीरिक तौर पर रहना है फिट तो ये करें उपाय, वजन भी हो जाएगा कंट्रोल

योग और एक्सरसाइज के हिसाब से भी सुबह का समय सबसे बेहतर होता है।

सुबह की नींद कुछ ऐसी होती है कि किसी को भी उठने का मन नहीं करता है। पर सुबह जल्दी उठना हमारे शरीर के लिए बहुत ज्यादा जरुरी होता है। अगर आप सुबह उठते हैं तो एक अलग ही एनर्जी महसूस करेंगे। जो दिनभर आपको ऊर्जावान बनाए रखेगी और आपको बड़ा ही पॉजिटिव फील होगा।

जल्दी उठने का एक फायदा ये भी है कि आपके पास समय काफी ज्यादा होगा। दिनभर आप ज्यादा से ज्यादा चीजें कर सकते हैं। सुबह भोर में उठने से मानसिक और शारीरिक तौर पर आप फीट रहते है। योग और एक्सरसाइज के हिसाब से भी सुबह का समय सबसे बेहतर होता है। योग करने के बाद तो फीट महसूस करने के साथ आप अच्छे मन से अपने काम के लिए जा सकते है। योग करने से आपका वजन भी कंट्रोल में रहता है।

स्वस्थ्य रहने के लिए पैदल चलना बेहद जरुरी है ऐसे में अपनी दिचर्या में पैदल चलना शामिल करें। आज के परिवेश में देखा जा रहा है कि लोग छोटी सी भी दूरी को तय करने के लिए गाड़ी या बाईक का सहारा लेते है इससे बचना चाहिए। शारिरीक छमता बढ़ाने के लिए शरीर को एक्सरसाईज कराना काफी जरुरी है। ऐसे में अधिक से अधिक पैदल चलने की कोशिश करें।

Related Articles

Back to top button