
उत्तराखण्ड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत उपचुनाव में 52121 वोटो से जीत दर्ज कर ली है। थोड़ी देर में जीत का औपचारिक एलान होगा। 13thराउंड की मतगणना के बाद भाजपा प्रत्याशी सीएम धामी की जीत का ऐलान कर दिया गया। सीएम धामी के अलावा कांग्रेस की निर्मला गहतोड़ी, सपा समर्थित प्रत्याशी ललित मोहन भट्ट और निर्दलीय हिमांशु गड़कोटी के भाग्य का फैसला आज 3 जून को वोटों की गिनती के साथ हो गया।
सीएम पुष्कर धामी ने एतिहासिक जीत दर्ज की है। धामी को 57,268 वोट मिले है। चंपावत उपचुनाव के लिए 31 मई को यहां 64.14 फीसदी मतदान हुआ था। अपनी बड़ी जीत का दावा कर चुके सीएम धामी चंपावत पहुंच रहे हैं। चंपावत उपचुनाव की मतगणना आज 3 जून की सुबह 8 बजे से शुरू हुई। रुझानों में गहतोड़ी लगातार काफी पीछे दिखाई दीं। पांचवे राउंड की काउंटिंग के बाद तक उनके खाते में 1000 से कम वोट ही थे।









