बात नहीं मानी तो एंट्री बैन’… लखनऊ Crown Mall के थियेटर सुपरवाइजर की करतूत वायरल, जानें पूरा मामला !

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र स्थित क्राउन मॉल से एक बेहद संवेदनशील मामला सामने आया है। यहां PVR INOX सिनेमा हॉल में कार्यरत एक महिला कर्मचारी ने थियेटर के सुपरवाइजर पर गंभीर और अनुचित मांग करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर अपनी आपबीती साझा की, जो अब तेजी से वायरल हो रही है।

पीड़िता का आरोप है कि सुपरवाइजर उस पर जबरन बातचीत करने और अनुचित बातें मानने का दबाव बना रहा था। जब महिला कर्मचारी ने उसकी इस हरकत का विरोध किया और उच्च अधिकारियों से शिकायत करने की चेतावनी दी, तो सुपरवाइजर ने अपनी पावर का गलत इस्तेमाल करना शुरू कर दिया।

महिला के मुताबिक, शिकायत की बात सुनते ही उसे ड्यूटी से हटा दिया गया और थियेटर के भीतर उसकी एंट्री तक बैन कर दी गई। पीड़िता ने थियेटर मैनेजमेंट की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उसका कहना है कि प्रबंधन आरोपियों का बचाव कर रहा है और उसकी शिकायत पर कोई सख्त कदम नहीं उठाया गया। इस वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button