मथुरा में ससुराल वालों ने दामाद को जिंदा जलाया, गुस्साए परिवार और ग्रामीणों ने हाई-वे जाम कर किया पथराव

खबर है कि गुरुवार यानी 28 मार्च को यहां एक व्यक्ति के ससुरालवालों ने पिता के सामने ही उसके बेटे यानी अपने दामाद को जिंदा जला दिया है।

उत्तर प्रदेश के मथुरा में एक आपराधिक घटना के चलते माहौल गड़बड़ाता नजर आ रहा है। खबर है कि गुरुवार यानी 28 मार्च को यहां एक व्यक्ति के ससुरालवालों ने पिता के सामने ही उसके बेटे यानी अपने दामाद को जिंदा जला दिया है। जैसे ही इस घटना की खबर परिवार को मिली तो घर में चीख पुकार का माहौल बन गया। जिसके आक्रोशित ग्रामीणों ने थाने की तरफ कूच कर दिल्ली आगरा हाइवे को जाम करते हुए खूब बवाल काटा है। इस बीच वहां पत्थरबाजी होने की खबर भी सामने आई है।

दरअसल ये पूरा मामला मथुरा के थाना हाईवे के महोली गांव का है। जहां, डेढ़ वर्ष पहले इसी गाँव में रहने वाले विजय की रिफाइनरी थाना क्षेत्र के गांव में शादी हुई थी। मगर विवाह के कुछ समय बीत जाने के बाद पति-पत्नी में कलह होने लगी। जिसके पत्नी ने इसकी जानकारी अपने मायकेवालों को देना शुरू किया। इस बीच मायकेवालों ने अपने बेटी को कुछ दिन के लिए घर बुला लिया था।

फिर कुछ समय बाद दोनों पक्षों में समझौते को लेकर बात तय हुई। आज हाईवे थाने में इसी मामले पर समझौता होना था। जिसके लिए दोनों पक्ष थाने में मौजूद थे। मगर थाने में सुलह से पहले दोनों पक्षों का आमना सामना हुआ और कहा सुनी हो गई। इस दौरान ससुराल पक्ष के लोगों ने अपने दामाद को उसके पिता के सामने ही जिन्दा जला दिया।

इस घटना की खबर मिलते ही परिजनों और ग्रांमीणों में गुस्से का माहौल छा गया। लड़के के परिजनों और ग्रामीणों ने दिल्ली-आगरा हाईवे को जामकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। जहां ग्रामीणों ने जमकर बवाल काटा है। लोग पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। इस दौरान दिल्ली आगरा-हाईवे को जाम कर पथराव सामने आया है। जिसमे कई गाड़ियों के क्षतिग्रस्त होने की खबर है। ये हंगामा 1 घंटे से अधिक समय तक होता रहा। जिसके चलते थाना हाइवे इलाके के दिल्ली आगरा हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लगी नजर आई है। जनता ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस को 24 घंटे का समय देते हुए 1 घंटे बाद जाम को खोल दिया।

Related Articles

Back to top button