चुनाव से पहले मुश्किल में कांग्रेस, आयकर विभाग ने लगाया 1700 करोड़ का जुर्माना, ये है पूरा मामला

कांग्रेस ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर कर 2017-2021 के लिए आयकर विभाग द्वारा लगाए गए जुर्माने की दोबारा जांच की मांग की थी। लेकिन कोर्ट ने कांग्रेस की याचिका खारिज कर दी..

Lok Sabha Chunav 2024: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रहा है। पहले खाता सीज हुआ अब आयकर विभाग ने नोटिस जारी कर 1700 करोड़ का जुर्माना लगाया है।  मिली जानकारी के अनुसार आयकर विभाग का यह डिमांड नोटिस साल 2017-18 से 2020-21 का है। लगाए गए जुर्माने में ब्याज की राशि भी शामिल है।

बता दें कि कांग्रेस ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर कर 2017-2021 के लिए आयकर विभाग द्वारा लगाए गए जुर्माने की दोबारा जांच की मांग की थी। लेकिन कोर्ट ने कांग्रेस की याचिका खारिज कर दी।

आयकर विभाग ने पहले ही कांग्रेस से 135 करोड़ रुपए की वसूली कर चुका है। 2018-19 के लिए कांग्रेस शर्त पूरी नहीं कर पाई थी। अब पार्टी तीन अन्य जांच पूरी होने के इंतज़ार में हैं। यह जांच रविवार को पूरी हो जाएगी। कांग्रेस के वकील और राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने हाई कोर्ट में आयकर विभाग की कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की है। कांग्रेस का आरोप है कि विपक्षी दल को परेशान करने के लिए जानबूझकर निशाना बनाया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button