अमेरिका में भारतीय निवेश की बड़ी छलांग, Select USA समिट में 20.5 बिलियन डॉलर के ऐतिहासिक निवेश…

Select USA समिट 2026 में भारतीय कंपनियों ने अमेरिका में 20.5 बिलियन डॉलर का रिकॉर्ड निवेश किया। भारत-अमेरिका आर्थिक साझेदारी को मिली नई मजबूती।

वॉशिंगटन में आयोजित Select USA समिट 2026 में भारत ने आर्थिक साझेदारी के क्षेत्र में एक नया इतिहास रच दिया है। इस वैश्विक मंच पर भारतीय कंपनियों और स्टार्टअप्स ने अमेरिका में कुल 20.5 बिलियन डॉलर से अधिक के निवेश की घोषणा की, जिसे अब तक का सबसे बड़ा भारतीय निवेश बताया जा रहा है।

अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने समिट में शामिल भारतीय बिजनेस डेलीगेशन से बातचीत करते हुए कहा कि यह निवेश भारत के “विकसित भारत 2047” के लक्ष्य को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि भारत की कंपनियां अब वैश्विक सप्लाई चेन में एक भरोसेमंद साझेदार के रूप में उभर रही हैं, खासकर टेक्नोलॉजी और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में।

इस मौके पर यूएस ब्यूरो ऑफ साउथ एंड सेंट्रल एशियन अफेयर्स (SCA) ने भी बयान जारी करते हुए कहा कि भारत का यह निवेश समिट के इतिहास में सबसे बड़ा विदेशी निवेश है। SCA ने इसे भारत-अमेरिका साझेदारी का मजबूत उदाहरण बताया।

अमेरिका में भारत के राजदूत सर्जियो गोर ने भी इस उपलब्धि की सराहना की और कहा कि यह निवेश दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को नई ऊंचाई पर ले जाएगा। उन्होंने कहा कि अमेरिकी बाजार भारतीय कंपनियों के लिए अवसरों से भरा हुआ है और यह निवेश दोनों देशों की अर्थव्यवस्था के लिए लाभकारी साबित होगा।

समिट में भारतीय डेलीगेशन की भागीदारी को बेहद प्रभावशाली बताया गया। टेक्नोलॉजी, फार्मास्यूटिकल्स और मैन्युफैक्चरिंग जैसे क्षेत्रों में हुए ये करार आने वाले वर्षों में हजारों रोजगार के अवसर पैदा कर सकते हैं।

विशेषज्ञों का मानना है कि यह निवेश न केवल भारत की वैश्विक आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगा, बल्कि भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी को भी नई दिशा देगा।

Related Articles

Back to top button