IndiGo: दिल्ली से वाराणसी जा रहे विमान में फैली बम की सूचना, निकली अफवाह, यात्रियों में हड़कंप

दिल्ली से वाराणसी जाने वाली इंडिगो की उड़ान 6E2211 के शौचालय में एक टिशू पेपर पाया गया, जिस पर 'बम' शब्द लिखा हुआ था, इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने निरीक्षण किया, लेकिन यह अफवाह निकली.

आज सुबह दिल्ली से वाराणसी की यात्रा के लिए एक इंडिगो विमान रवाना हुआ. कुछ ही देर बाद , विमान में बम होने की खबर हर जगह फैलने लगी जिससे सभी यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया . सुरक्षाकर्मियों की टीम जांच के लिए पहुंची तो पता चला कि यह अफवाह है.

यह खबर सरकारी स्कूल , कॉलेज, अस्पताल, हवाई अड्डों को ईमेल के जरिए बम की धमकी मिलने के बाद आई , जिससे चारों और हड़कंप मच गया.

सुबह 5 बजकर 35 मिनट पर दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से वाराणसी के लिए इंडिगो की 6ई2211 नंबर फ्लाइट रवाना हुई थी. विमान के शौचालय में एक ‘बम’ लिखा हुआ टिशू पेपर मिला जिससे चारों ओर बम होने की बात फैल गयी. बम की सूचना मिलते ही फौरन इमरजेंसी टीम को बुलाया गया . टीम ने इमरजेंसी गेट से फौरन सभी यात्रियों को बाहर निकाला और विमान को जांच के लिए एक आइसोलेशन बे ले गई.

आपको बता दें कि, सभी यात्री सुरक्षित हैं. विमान सुरक्षा और बम निरोधक टीम फिलहाल मौके पर मौजूद है.

इस मामले में सीआईएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया “दिल्ली से वाराणसी जाने वाली इंडिगो की उड़ान 6E2211 के शौचालय में एक टिशू पेपर पाया गया, जिस पर ‘बम’ शब्द लिखा हुआ था, इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने निरीक्षण किया, लेकिन यह अफवाह निकली.

Related Articles

Back to top button