International Yoga Day: अडानी फाउंडेशन योग के माध्यम से ‘फिट इंडिया’ को दे रहा बढ़ावा…

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर गौतम अडानी, अडानी ग्रुप के अध्यक्ष और डॉ प्रीति अदानी, अदानी फाउंडेशन के अध्यक्ष ने अदानी फाउंडेशन के 1,000 से अधिक सदस्यों के साथ ध्यान, स्वास्थ्य और माइंडफुलनेस को सेलिब्रेट किया। उन्होंने सभी से स्वस्थ राष्ट्र के लिए योग का अभ्यास करने का आह्वान किया। #IndiaRahegaFit

गौतम अडानी और डॉ प्रीति अडानी की मौजूदगी में 1,000 से अधिक कर्मचारी अदानी शांतिग्राम के फुटबॉल मैदान में एकत्र हुए। अडानी शांतिग्राम के हरे-भरे शांत माहौल में विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में सभी ने एक घंटे के योग सत्र के में भाग लिया।

इससे पहले, ‘आज़ादी का अमृत महोत्सव’ कार्यक्रम के अन्तर्गत अदानी फाउंडेशन ने एक योग-यात्रा (योग) का नेतृत्व किया था। जिसके लिए गुजरात के 75 प्रतिष्ठित साइटों को चुना गया था। इस योगा यात्रा के में 75 विरासत, पर्यटक, पुरातात्विक स्थल, ऐतिहासिक वास्तुशिल्प स्थल को चुना गया था। इन साइटों को गुजरात की समृद्ध और जीवंत सांस्कृतिक विरासत को प्रतिबिंबित करने के लिए चुना गया था।

योग के लाभों को प्रदर्शित करने के लिए लघु फिल्मों को भी प्रलेखित किया गया है। जिसमें गुजरात की अनूठी संस्कृति, इतिहास, स्थापत्य के चमत्कार, प्राकृतिक पर्यावरण को प्रदर्शित किया गया।

योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए ‘योग करो’ संगीत को बनाया गया। जिसे सचिन-जिगर द्वारा निर्मित और शंकर महादेवन द्वारा गाया गया है। इस गीत में किए जाने वाले प्रत्येक आसन या मुद्रा के तत्वों का संबंध उसी विशेष साइट से है। जैसे सिंहासन, वृक्षासन, और मयूरासन, का प्रदर्शन गिर वन में किया गया है।

Related Articles

Back to top button