IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स के लिए बड़ी खुशखबरी, इस मुकाबले से होगी पंत की वापसी…

अब दिल्ली कैपिटल्स के लिए अच्छी खबर है। राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी ने रिहैबिलिटेशन कर रहे पंत को फिट बताया है।

Indian Premier League 2024 से जुडी इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है की इस लीग में ऋषभ पंत खेलते नजर आ सकते है। इसका ऐलान भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने किया है। BCCI के इस ऐलान के बाद यह साफ हो गया है कि इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के विकेटकीपर पंत ही होंगे। दरअसल, दिसंबर 2022 में भीषण कार दुर्घटना से गंभीर रूप से पंत चोटिल हो गए थे। इसके कारण उन्हें लिगामेंट की सर्जरी करानी पड़ी थी और अपने खेल जीवन से कुछ समय के लिए ब्रेक लेना पड़ा था। मगर अब दिल्ली कैपिटल्स के लिए अच्छी खबर है। राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी ने रिहैबिलिटेशन कर रहे पंत को फिट बताया है।

इस पूरे मामले पर BCCI ने मंगलवार यानी 12 मार्च को ट्वीट करते हुए जानकारी प्रदान की है। बोर्ड ने ट्वीट कर बताया कि, “30 दिसंबर, 2022 को एक जानलेवा सड़क दुर्घटना के बाद, 14 महीने की व्यापक पुनर्वास और पुनर्प्राप्ति प्रक्रिया से गुजरने के बाद, @ऋषभपंत17 अब आगामी #TATAIPL के लिए विकेटकीपर और बल्लेबाज के रूप में फिट घोषित किया गया है।”

वहीं, इस मामले पर BCCI सचिव जय शाह ने भी मीडिया से बातचीत कर खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि पंत आईपीएल में वापसी के लिए पूरी तरह से तैयार है। वह अच्छी बल्लेबाजी के साथ अच्छी कीपिंग कर रहा है। ऐसे में जल्द ही हम उसे फिट घोषित कर देंगे। हमारे लिए वो बहुत ही अहम खिलाडी है। ऐसे में अगर वह टी20 विश्व कप खेल सका तो हमारे लिए ये बहुत बड़ी बात होगी।” उन्होंने आगे कहा कि देखते हैं उनका प्रदर्शन IPL में कैसा रहता है। अगर वह कीपिंग कर सका तो वह विश्व कप खेल सकता है।  

Related Articles

Back to top button