भाजपा की उपचुनाव में हार पर रणदीप सिंह सुरजेवाला का तंज कहा-‘लोगों के दर्द का तिरस्कार करना हानिकारक।’

सुरजेवाला ने केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए ट्विटर पर लिखा कि ''सरकार को उच्च ईंधन कीमतों के माध्यम से जनता को "लूटना" बंद करना चाहिए और चेतावनी दी कि "लोगों के दर्द का तिरस्कार करना हानिकारक है"।

देश में हुए उपचुनावों के नतीजों में भाजपा ने लोकसभा की तीन सीटों में से 2 सीटें गंवा चुकी है। उपचुनावों के नतीजे सामने आने के बाद कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कटाक्ष करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और ट्वीट किया कि प्रधानमंत्री मोदी को “अहंकार छोड़ना” चाहिए और उन तीन कृषि कानूनों को निरस्त करना चाहिए जिनका किसान विरोध कर रहे हैं।

कांग्रेस के महासचिव और मीडिया प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए ट्विटर पर लिखा कि ”सरकार को उच्च ईंधन कीमतों के माध्यम से जनता को “लूटना” बंद करना चाहिए और चेतावनी दी कि “लोगों के दर्द का तिरस्कार करना हानिकारक है”। उन्होंने आगे लिखा,”बीजेपी ने 3 में से 2 लोकसभा सीटें खो दी हैं। विधानसभाओं में, बीजेपी कांग्रेस के साथ सीधे मुकाबले में ज्यादातर जगहों पर हार गई है। हिमांचल प्रदेश, राजस्थान, कर्नाटक और महाराष्ट्र इसके गवाह है। मोदी जी, अहंकार छोड़ो! 3 काले कानूनों को निरस्त करें! बंद करो पेट्रोल-डीजल-गैस लूट! लोगों के दर्द का तिरस्कार हानिकारक है”

बता दें कि तीन लोकसभा और 29 विधानसभा सीटों के उपचुनाव में भाजपा को हिमाचल प्रदेश और हरियाणा में बड़ा झटका लगा है। दोनों राज्यों में भाजपा अभी सत्ता में है। हिमाचल प्रदेश की तीन विधानसभा सीटों, फतेहपुर, जुब्बल-कोटखाई और अर्की में भाजपा, कांग्रेस से हार गयी जबकि यहां के मंडी लोकसभा सीट पर अब भी कांग्रेस से पीछे चल रही हैं।

हरियाणा के एलेनाबाद में, भाजपा उम्मीदवार इंडियन नेशनल लोक दल के नेता अभय चौटाला से 6700 से अधिक मतों से हार गए। चौटाला ने पहले केंद्र के कृषि कानूनों के विरोध में सीट से विधायक के रूप में इस्तीफा दे दिया था। सीट से उनके दोबारा चुने जाने को कानून के खिलाफ जनादेश के तौर पर देखा जा रहा है। हालांकि पूर्वोत्तर में भाजपा को थोड़ी राहत मिली है।

Related Articles

Back to top button