जेवलिन स्टार नीरज चोपड़ा होंगे परम विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित, 384 रक्षाकर्मियों भी मिलेगा वीरता पुरस्कार

मंगलवार को राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद 384 रक्षा कर्मियों को वीरता और अन्य पुरस्कारों से सम्मानित करेंगे। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या को राष्ट्रपति भवन में कुल 384 रक्षा कर्मियों को 12 शौर्य चक्र, 29 परम विशिष्ट सेवा मेडल, चार उत्तम युद्ध सेवा मेडल, 53 अति विशिष्ट सेवा मेडल, 13 युद्ध सेवा मेडल, तीन विशिष्ट बार मेडल और अन्य वीरता पुरस्कार और पदक दिए जायेंगे।

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा को परम विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया जाएगा। जेवलिन स्टार नीरज चोपड़ा ओलंपिक में ट्रैक और फील्ड में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट बने है। नीरज चोपड़ा एक एथलीट के साथभारतीय सेना में जूनियर कमीशंड ऑफिसर (JCO) और नायब सूबेदार के रूप में भी कार्यरत हैं।

उन्होंने साल 2016 में सेना की सबसे पुरानी राइफल रेजिमेंट 4 राजपुताना राइफल्स में बतौर JCO कमान संभाला। बाद में वो 4 राजपुताना राइफल्स में ही नायब सूबेदार बने। नायब सूबेदार भारतीय सेना की एक ऐसी रैंक है जो किसी सैनिक को बतौर JCO 20 साल की सेवा के बाद मिलती हैं। नीरज चोपड़ा को एशियाई खेलों में उनके विश्वविजयी प्रदर्शन के बाद पदोन्नति मिली और वर्तमान में वो भारतीय सेना में सूबेदार पद पर हैं।

मंगलवार को राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद 384 रक्षा कर्मियों को वीरता और अन्य पुरस्कारों से सम्मानित करेंगे। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या को राष्ट्रपति भवन में कुल 384 रक्षा कर्मियों को 12 शौर्य चक्र, 29 परम विशिष्ट सेवा मेडल, चार उत्तम युद्ध सेवा मेडल, 53 अति विशिष्ट सेवा मेडल, 13 युद्ध सेवा मेडल, तीन विशिष्ट बार मेडल और अन्य वीरता पुरस्कार और पदक दिए जायेंगे। इसी क्रम में जेवलिन स्टार नीरज चोपड़ा को परम विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button