सहारनपुर में जयंत…कांग्रेस ने किसानों को कुछ नहीं दिया

जयंत चौधरी लगातार किसानों के बीच जाकर भाजपा सरकार की योजनाओं के बारे में बता रहे हैं। वह सपा-कांग्रेस पर निशाना साधते हुए नजर आ रहे हैं।

लोकसभा चुनाव 2024: आरएलडी नेता जयंत चौधरी ने सहारनपुर में सभा की। कांग्रेस पार्टी पर किसानों के लिए कुछ न करने का आरोप लगाया। चौधरी ने कहा कि किसानों से सिर्फ वोट लिया गया लेकिन उनके हित में कोई काम नहीं किया गया। जयंत ने बीजेपी सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं।

जयंत चौधरी ने कहा कि पीएम मोदी किसानों के हित में काम कर रहे हैं। चौधरी चरण सिंह को भी उन्होंने भारत रत्न देकर सम्मानित किया। कहा कि पूर्व की किसी भी सरकार ने किसानों के हित में नहीं सोचा। उन्होंने कहा कि इस बार किसानों ने भी तय कर लिया है कि भाजपा को पुनः केन्द्र में लाना है।

जयंत चौधरी लगातार किसानों के बीच जाकर भाजपा सरकार की योजनाओं के बारे में बता रहे हैं। साथ ही वह सपा-कांग्रेस पर निशाना साधते हुए नजर आ रहे हैं।

Related Articles

Back to top button