
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी लगातार यूपी में बनी हुई हैं और उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के मद्देनजर पार्टी को मजबूत करने के लिए प्रयासरत हैं। यूपी के इस चुनावी अभियान के दौरान प्रियंका गांधी महिलाओं से लेकर बुजुर्गों और किसानों से लगातार मिल रहीं है उनकी परेशानियों को सुन रही हैं। उनका कहना है। कि कांग्रेस पार्टी हमेशा किसानों और महिलाओं के हक की बात करती है।
अपने इस अभियान के दौरान प्रियंका गांधी आज यूपी के ललितपुर में मौजूद रहीं और यहां खाद की लाइन में लगकर मरे किसान के परिजनों से मुलाकात किया। इस दौरान उन्होंने किसानों के लिए कई चुनावी वायदे किये। उन्होंने कहा कि मृतक किसानों के ऊपर जितना भी कर्जा है वो पूरा कर्जा कांग्रेस चुकायेगी और परिजनों को खर्चे के लिए आर्थिक मदद भी दी जाएगी।
बता दें कि, कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी शुक्रवार को साबरमती एक्सप्रेस से ललितपुर पहुंची। इससे पहले वह रेलवे स्टेशन पर कुलियों से मिलीं और उनसे बातचीत की। कुलियों ने कोविड -19 महामारी के दौरान अपनी आपबीती से प्रियंका गांधी को अवगत कराया। इस दौरान सरकार की लापरवाही के कारण उन्हें जो आर्थिक झटका लगा, उन चुनौतियों के बारे में भी उन्होंने प्रियंका गांधी को जानकारी दी।