शिवपाल की अध्यक्षता में हुई विधानमंडल दल की बैठक, सपा के सभी विधायक रहे मौजूद, सदन में उठने वाले मुद्दों पर चर्चा

सपा में प्रसपा के विलय के बाद शिवपाल यादव अपने पुराने रंग में रंगे नजर आए। बजट सत्र से पहले समाजवादी पार्टी कार्यालय में सपा विधायक दल की बैठक हुई। शिवपाल यादव करीब 7 साल के बाद इस बैठक में शामिल हुए। बैठक में सभी सपा विधायक पहुंचे।

लखनऊ. सपा में प्रसपा के विलय के बाद शिवपाल यादव अपने पुराने रंग में रंगे नजर आए। बजट सत्र से पहले समाजवादी पार्टी कार्यालय में सपा विधायक दल की बैठक हुई। शिवपाल यादव करीब 7 साल के बाद इस बैठक में शामिल हुए। बैठक में सभी सपा विधायक पहुंचे। उन्होंने विधायकों से कहा कि अब आजीवन समाजवादी पार्टी के लिए ही काम करूंगा। हम सबको मिलकर 2024 का चुनाव मजबूती से लड़ना है। लोकसभा चुनाव में सपा जीतेगी। शिवपाल यादव ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए सपा विधायकों को जीत मंत्र दिया।

एक बार फिर शिवपाल यादव पुराने रंग में रंगे नजर आए। प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी सरकार हर मुद्दे पर विफल है। उनके राज में कहीं पर भी जनता की सुनवाई नहीं हो रही है। हम लोग इन्हीं मुद्दों को उठाते हुए सरकार को घेरेंगे। हम लोग इस तरह लोकसभा चुनाव में ज्यादा से ज्यादा सीटें जीतेंगे। इस लक्ष्य को पाने के लिए हमें कड़ी मेहनत करनी होगी। उन्होंने ये भी कहा कि जो भी मुद्दे हैं, उसको प्रमुखता से उठाया जाए। सपा से वरिष्ठ विधायक अवधेश प्रसाद ने कहा कि इस बार का बजट सत्र पूरी तरीके से विफल रहेगा। वहीं सपा विधायक रविदास मल्होत्रा ने कहा कि सड़क से सदन तक संघर्ष होगा।

लंबे समय बाद शिवपाल के हाथ में बागडोर आने के बाद जहां सपा नेताओं में उत्साह है। तो वहीं अखिलेश को भी उनका अनुभव मजबूत करेगा। बजट सत्र से पहले शिवपाल यादव की क्लास सपा विधायकों को नए सिरे से लड़ने की दिशा दिखाएगी तो वहीं आने लोकसभा चुनाव में भी एक नई राह दिखाएगी।

Related Articles

Back to top button
Získat tipy a triky pro zlepšení vašeho života! Zde najdete užitečné rady pro vaření, přírodní léčení a zahradničení. Buďte inspirativní a objevte nové způsoby, jak využít svůj čas a zdroje efektivněji. S našimi články se naučíte, jak si užívat život plněji a s radostí! 8 minut - neuvěřitelná lahůdka na stole: Linecké koláče 30 minut stačí Čtyřnásobný výnos: Jak efektivně Maličký trik pro velký úklid: Utrite tímto noční stolky Rychlá snídaně: Palačinky Hnojivo, které Chrupavý výdej: Jak připravit kuřecí řízek Zahrádkáři získali účinný návod Vynikající a syté: Příprava polévky z Užitečné tipy pro vaši zahradu a kuchyni: Objevte nové recepty, lifestylové triky a rady pro údržbu zahrady. Vše, co potřebujete vědět pro zdravý a šťavnatý zahradní obdělek.