LokSabha Election Result 2024: उत्तर प्रदेश की इन सीटों पर बीजेपी को मिली करारी शिकस्त, जानिए कौन सी सीट पर कितना हुआ नुकसान

सबने सियासी रण में अपनी पूरी ताकत को झोंक दिया था. सभी दल अपनी-अपनी जीत का दावा करते हुए दिखाई दे रहे थे. बता दें कि जब चुनावी रण खत्म हुआ था

LokSabha Election Result 2024: मिशन 24 का सियासी मुकाबला बड़ा ही दिलचस्प हुआ था. सत्ताधारी पक्ष बीजेपी हो या फिर विपक्षी गठबंधन की टोली…सबने सियासी रण में अपनी पूरी ताकत को झोंक दिया था. सभी दल अपनी-अपनी जीत का दावा करते हुए दिखाई दे रहे थे. बता दें कि जब चुनावी रण खत्म हुआ था,उसके बाद एग्जिट पोल के नतीजे आए थे, तब किसी ने नहीं सोचा था कि 4 जून को जो परिणाम आएंगे… उसमें उत्तर प्रदेश में सियासी माहौल बिल्कुल ही बदला हुआ दिखाई देगा.

पर आज जब नतीजे आने शुरु हुए तब बीजेपी को यूपी में बड़ा झटका लगता हुआ दिखाई दिया.ऐसा किसी ने भी अंदाजा नहीं लगाया था कि यूपी में बीजेपी को मु्ंह कि खानी पड़ सकती है.पर अब हालात भी बिल्कुल बदले हुए दिखाई दे रहे है. एक तरीके से माना जाए तो बीजेपी यूपी में बिल्कुल धराशाई हो गई है.

चलिए अब आपको ये भी बताते चलें कि उत्तर प्रदेश को जगह मानी जाती हैं जहां से दिल्ली की गद्दी तक पहुंचने का रास्ता साफ होता है. मगर बीजेपी को इसी उत्तर प्रदेश में बहुत बड़ा नुकसान हो गया है.

साथ ही ये भी बता दें कि 24 के रण में बीजेपी को बहुत बड़ा नुकसान हुआ है.

देंखे बीजेपी किन सीटों पर हारी

मैनपुरी सीट पर सपा की डिंपल यादव जीती

मुरादाबाद सीट से सपा की रुचि वीरा जीती

फैजाबाद सीट से सपा के अवधेश प्रसाद जीते

सुल्तानपुर सीट से रामभुआल निषाद जीते

कन्नौज सीट से अखिलेश यादव जीते

मैनपुरी सीट से डिंपल यादव जीतीं

मोहनलालगंज सीट से आर के चौधरी जीते

कौशाबी की सीट से सपा के पुष्पेंद्र सरोज जीते

लखीमपुर खीरी सीट से उत्कर्ष वर्मा जीते

बता दें कि यूपी की ये वो हाईलाइट सीटें हैं जिनपर बीजेपी को बड़ी शिकस्त का सामना करना पड़ा है.

Related Articles

Back to top button