Lok Sabha Elections 2024: सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के फैसले का स्वागत है…पलट गए अतुल प्रधान

उन्होंने कहा, जैसा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव कहेंगे  उनके फैसले का वो स्वागत करेंगे...

Lok Sabha Elections 2024: अतुल प्रधान अपने बयान से पलट गए हैं। अब प्रधान का नया स्टेटमेंट सामने आया है। उन्होंने कहा, जैसा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव कहेंगे  उनके फैसले का वो स्वागत करेंगे। बता दें कि कल रात से प्रधान इस्तीफे की रट लगाए थे। उनका कहना था कि अगर लोकसभा का मेरठ का टिकट कटा तो वो विधायकी से भी इस्तीफा दे देंगे। लेकिन लखनऊ में पार्टी नेतृत्व ने जैसे ही उन्हें कसा, अतुल प्रधान का सोशल मीडिया पर ये बयान जारी हो गया।

बता दें कि, अतुल प्रधान का टिकट कटने के बाद उन्होंने विधायक पद से इस्तीफे की पेशकश की है। उन्होंने कहा, टिकट कटा तो विधायक पद से इस्तीफा दे दूंगा। इसके बाद से अटकले लगाई जा रही थी कि अतुल प्रधान आज इस्तीफा दे सकते हैं।

सपा ने अतुल प्रधान का मेरठ से लोकसभा का टिकट काट दिया। उनकी जगह पर सुनीता वर्मा टिकट दिया है। सुनीता वर्मा कई मामलों में वांछित योगेश वर्मा की पत्नी है।

Related Articles

Back to top button