अयोध्या के दीपोत्सव की भव्यता देखें इन तस्वीरों में

दिवाली से पहले अयोध्या की रामनगरी दुल्हन की तरह सजी है। आज 12 लाख दीपोत्सव से भगवान राम की नगरी की भव्यता देखते ही बन रही है। अयोध्या में 12 लाख दीये जलाए गए है। 12 लाख दीयों में राम की पैड़ी पर 9 लाख और अयोध्या के बाकी हिस्सों में 3 लाख दीपक प्रज्जवलित किए गए।

राम की पैड़ी नए घाट पर जो अद्भुत रंगोलियां बनाई गई हैं, कई जगहों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम और भव्य झांकिया और ढोल लंगाडे बज रहे हैं। दीपोत्सव को दिव्य व भव्य बनाने के लिए अयोध्या की रामनगरी जगमगा रही है।

श्रीराम की जन्मभूमि पर इस वर्ष 12 लाख दीये जलाए जाने पर गिनीज रिकॉर्ड में सबसे अधिक दीप प्रज्वलित करने पर अयोध्या का नाम दर्ज हो गया है।

Related Articles

Back to top button