लखनऊ: CM Yogi ने किया आम महोत्सव का उदघाटन, अलग-अलग किस्म के आमों की लगी प्रदर्शनी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज राजधानी लखनऊ में आम महोत्सव का शुभारंभ किया है। आम महोत्सव में अलग-अलग किस्म के आमों की प्रदर्शनी लगी है। इसके साथ ही महोत्सव में अलग-अलग राज्यों के बड़ी संख्या में आम व्यापारी आए हैं। बता दें, लखनऊ में आज से 7 जुलाई तक आम महोत्सव चलेगा।

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज राजधानी लखनऊ में आम महोत्सव का शुभारंभ किया है। आम महोत्सव में अलग-अलग किस्म के आमों की प्रदर्शनी लगी है। इसके साथ ही महोत्सव में अलग-अलग राज्यों के बड़ी संख्या में आम व्यापारी आए हैं। बता दें, लखनऊ में आज से 7 जुलाई तक आम महोत्सव चलेगा।

आम महोत्सव के द्वारा सीधे किसानों को लाभान्वित किया जाएगा। आम महोत्सव के माध्यम से आम के उत्पादन, प्रसंस्करण, विपणन, निर्यात एवं गुणवत्ता में वृद्धि के सभी आयामों पर सम्बन्धित विभागों/अधिकारियों/ वैज्ञानिकों द्वारा आम उत्पादकों के साथ विचार-विमर्श करते हुए उन्हें नवीनतम जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी।

https://twitter.com/bstvlive/status/1543936920702812160?s=20&t=F83X2O99-KLeB5AjHd8zmA

आपको बता दे यह महोत्सव 4 जुलाई से 07 जुलाई, 2022 तक मनाया जाएगा। इस महोत्सव में आम के प्रसंस्कृत उत्पाद एवं पौधे भी बिक्री के लिए उपलब्ध रहेंगे।

Related Articles

Back to top button