लखनऊ : सीएम योगी ने अटल जी की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि, बोले- अटल जी ने भारत को नई पहचान दी…

देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी की चौथी पुण्य तिथि पर देश आज उनको नमन कर रहा है। इसी क्रम में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अटल कन्वेंशन सेंटर में भारत रत्न अटल जी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि आज भारत रत्न अटल जी की चतुर्थ पुण्यतिथि है। श्रधेय अटल जी को प्रदेश वाशियो की ओर से विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ।

सीएम योगी ने कहा अटल जी ने 6 दसक तक राजनीति में चमकते हुए देश व दुनिया मे भारत को एक नई पहचान दी। एक पत्रकार के रूप में सांसद के रूप में प्रधानमंत्री के रूप में देश के लिए काम किया। राजनीति केवल राजनीति के लिए नही मूल्यों और सिधान्तो के लिए होनी चाहिए। अटल जी वे एक पत्रकार लेखक कवि के साथ कुशल राजनेता भी थे।

आगे उन्होंने कहा की हर सम विषम परिस्थितियों में कैसे काम करना है ये सब अटल जी ने किया। इतने बड़े राजनेता के लिए सभी के लिए अच्छी भावना थी। आदमी ना कोई छोटा होता है ना बड़ा होता है आदमी सिर्फ आदमी होता है। भाजपा जब देश मे 2 सीटो पर राह गई थी तब अटल जी ने पूरे आत्म विश्वास के साथ कार्यकर्ताओ से आवाहन किया था।

अटल जी ने जो नीव रखी आज उसी नीव पर प्रधानमंत्री मोदी जी आगे काम कर रहे है। जो सपना अटल जी ने देखा था दीनदयाल उपाध्याय ने देखा था उस सपने को पूरा करने का काम किया था ।आज देश के अधिकांश जगहों पर भाजपा की सरकारें है। कश्मीर से धारा370 हटाने का काम हो या राम मंदिर निर्माण का काम हो हो रहा है

सीएम योगी ने द्रोपदी मुर्मू जी को राष्ट्रपति बनाकर भाजपा ने एक संदेश दिया है। यह काम सिर्फ भाजपा सरकार ही कर सकती है। समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति को आगे बढ़ने का काम किया है रहा है। 18 अटल विद्यालय का निर्माण किया जा रहा है। जिसमे मजदूरों निराश्रितों के बच्चे पढेंगे। आज इस कार्यक्रम का आयोजन अटल फाउंडेशन के द्वारा किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button