Lucknow : सीएम योगी ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, कहा – भारत ने कभी भी गुलामी स्वीकार नहीं की…

आज आजादी का 75वां अमृत महोत्सव है। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ में शहीदों के परिजनों के सम्मान समारोह कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। जहां उन्होने जनता को संबोधित करते हुए कहा, देश की आजादी के लिए अलग-अलग समय व विभिन्न स्थानों पर भारत के महापुरुषों और क्रांतिकारियों ने निरंतर प्रयास किए हैं। 1857 में आजादी के लिए एक सामूहिक प्रयास हुआ था।

सीएम योगी ने कहा, गोरखपुर के चौरा चौरी में एक ऐतिहासिक घटना हुई थी। वहां के किसानों, मजदूरों, महिलाओं और नौजवानों ने तब की ब्रिटिश हुकूमत को चुनौती दी थी। मुख्यमंत्री योगी बोले, भारत ने विदेशी आक्रांताओं का सामना किया। भारत ने कभी भी गुलामी स्वीकार नहीं की। राष्ट्र के प्रति सभी का समर्पण हमारे लिए आदर्श।

मुख्यमंत्री योगी बोले, भारत के युवाओं ने अंग्रेजी हुकूमत को चुनौती दी थी। जिसका परिणाम भारत की स्वाधीनता है। ये चौरी-चौरा का शताब्दी वर्ष है। 3 क्रांतिकारियों को एक ही दिन फांसी दी। सीएम ने कहा, काकोरी के नायकों को फांसी दी गई थी।

आगे सीएम ने कहा, दुनिया कोरोना महामारी से लड़ रही है। भारत भी कोरोना महामारी से मजबूती से लड़ा। सरकार प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। सीएम ने कहा, हमें भारत को आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लेना चाहिए। गरीबों के लिए आयुष्मान भारत योजना लागू की जा रही है। हर गरीब के चेहरे पर खुशहाली लाने की कोशिश कर रही हमारी सरकार।

मुख्यमंत्री बोले, लखनऊ में रिंग रोड बन रहा, जिससे रोजगार बढ़ेगा। सरकार जवाबदेही के साथ काम कर रही। गरीबों,कन्याओं के लिए योजनाएं लागू की जा रही है।

Related Articles

Back to top button