लखनऊ: रैन बसेरों के संचालकों पर बिफरे डीएम प्रकाश, व्यवस्थाएं सुधारने के दिए निर्देश

लखनऊ. लखनऊ के जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश रैन बसेरे के संचालको पर उस समय बिफर पड़े जब उन्हें वहां गंदगी दिखाई दी। डीएम अभिषेक प्रकाश ने संचालकों को चेतावनी दी और साफ-सफाई और सभी व्यवस्था तत्काल उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिये। बता दें, बुधवार को डीएम प्रकाश शहर के जियामऊ और चकबस्त स्थित रैन बसेरे के निरीक्षण पर निकले हुए थे।

बुधवार को ठंडक बढ़ती देख डीएम अभिषेक प्रकाश शहर के जियामऊ और चकबस्त स्थित रैन बसेरे के निरीक्षण पर निकले तो पर्याप्त साफ-सफाई नहीं दिखी। बाथरूम की बाल्टी टूटी हुई पाई गई। रैन बसेरे में अव्यवस्था मिलने पर कड़ी चेतावनी दी। इसके साथ ही तत्काल नई बाल्टी और डस्टबीन की व्यवस्था को सुनिश्चित कराते हुए पर्याप्त साफ -सफाई की व्यवस्था का निर्देश दिया।

रैन बसेरे के संचालको के चेतावनी देते हुए डीएम प्रकाश ने कहा किसी भी रैन बसेरे में कोई भी अव्यवस्था को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। जो भी लोग अभी भी सड़कों पर सो रहे हैं उनको रैन बसेरों में लाने की भी जि़म्मेदारी उनकी है। सड़क पर सोने वाले लोगों को रात में ही रैन बसेरों में पहुंचाने की व्यवस्था को सुनिश्चित किया जाए।

Related Articles

Back to top button