लखनऊ-एनकांउटर स्पेशलिस्ट और 2 विभागों के DIG पर महिला ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप ,जाने क्या है पूरा मामला

महिला की मानें तो महिला मॉर्निंग वॉक कर रही थी। इस दौरान उसी पार्क में टहल रहे एक DIG ने छेड़छाड़ कर दी। जिसको लेकर मौके पर महिला और DIG के बीच विवाद हो गया।

लखनऊ- यूपी की राजधानी लखनऊ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई हैं। यहां एक महिला द्वारा DIG पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया गया हैं। जनेश्वर पार्क में मॉर्निंग वॉक कर रही महिला का DIG से विवाद हो गया। इस दौरान DIG और महिला के साथ आए लोगों में हाथापाई हो गई। मौके पर बुलाई गई पुलिस ने हालात को नियंत्रण किया।

महिला की मानें तो महिला मॉर्निंग वॉक कर रही थी। इस दौरान उसी पार्क में टहल रहे एक DIG ने छेड़छाड़ कर दी। जिसको लेकर मौके पर महिला और DIG के बीच विवाद हो गया। महिला के विरोध करने पर अपने आपको DIG बताकर महिला को हड़की मे लेने लगा। विवाद के दौरान दोनों पक्ष के साथ मौजूद रहे लोगों में आपस मे भिड़न्त हो गई। मामला गंभीर होने पर मौके पर पहुचीं पुलिस ने स्थिति को नियत्रंण कर मामला दर्ज कर दिया हैं।

जानकारी के मुताबिक DIG एनकांउटर स्पेशलिस्ट और 2 विभागों के DIG अफसर हैं। अपने पावर के चलते उन्होंने इस मामले को 2 दिन तक दबवा दिया था और जब यह खबर मीडिया में आई तो DIG साहब ने चुप्पी साध ली।

Related Articles

Back to top button