Lucknow: योगी सरकार की कैबिनेट बैठक में 14 प्रस्ताव पास, 2022-23 में 35 करोड़ वृक्षारोपण पर लगी मुहर…

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज कैबिनेट की बैठक की जिसमें कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बता दें, कैबिनेट की बैठक में 14 प्रस्तावों को मंजूरी मिली है।

बता दें, कैबिनेट में रखे गए 15 प्रस्ताव, 14 को मंजूरी मिली है। यूपी कैबिनेट बैठक में इन प्रमुख 14 प्रस्तावों को मंजूरी मिली है। डाटा सेंटर नीति 2022 के तहत निवेशकों को बजट। वित्तीय प्रोत्साहन के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी मिली। श्रृंगवेरपुर धाम में विशिष्ट कार्यों के निर्माण का प्रस्ताव पास हुआ। होमगार्ड और स्वयंसेवकों को ड्यूटी भत्ता का प्रस्ताव मंजूर हुआ है।

वायुयान के मेंटेनेंस एंड रिपेयर के प्रस्ताव को मंजूरी मिली। 2022-23 में 35 करोड़ वृक्षारोपण कराने का प्रस्ताव मंजूर किया गया। कैबिनेट में रखे गए 15 प्रस्ताव, 14 को मंजूरी मिली है। नोएडा हवाई जहाजों के रीपेयर-मैंटेनेंस हब का हब बनेगा। नोएडा में पहला हब बनेगा,प्राइवेट डेवलपर को सब्सिडी मिलेगी। अभी हवाई जहाजों की मैंटेनेंस को विदेश जाना पड़ता है।

Related Articles

Back to top button