लखनऊ: यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई पुलिस अफसरों के हुए तबादले, यहां देखें पूरी लिस्ट

उत्तर प्रदेश में आज कई पुलिस अफसरों के तबादले किए गये हैं। योगी सरकार ने निकाय चुनाव से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। नई लिस्ट के अनुसार आलोक दुबे उप सेनानायक 6वीं वाहिनी PAC मेरठ बनाए गए हैं। कृपा शंकर अपर पुलिस उपायुक्त लखनऊ बनाए गए हैं।

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में आज कई पुलिस अफसरों के तबादले किए गये हैं। योगी सरकार ने निकाय चुनाव से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। नई लिस्ट के अनुसार आलोक दुबे उप सेनानायक 6वीं वाहिनी PAC मेरठ बनाए गए हैं। कृपा शंकर अपर पुलिस उपायुक्त लखनऊ बनाए गए हैं। वहीं राहुल मिश्रा का तबादला रद्द किया गया है। राहुल मिश्रा अपर पुलिस अधीक्षक स्थापना बने रहेंगे। निकाय चुनाव से पहले प्रशासनिक फेरबदल को कानून व्यवस्था के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है।

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने गुरुवार को बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया है। नई लिस्ट के मुताबिक, आलोक दुबे उप सेनानायक 6वीं वाहिनी PAC मेरठ, अनिल कुमार स्टॉफ अफसर,एडीजी जोन मेरठ, कृपा शंकर अपर पुलिस उपायुक्त लखनऊ, पूर्णेन्दु सिंह स्टॉफ अफसर स्पेशल डीजी लॉ एंड ऑर्डर,इंदु सिद्धार्थ अपर पुलिस अधीक्षक सतर्कता अधिष्ठान मेरठ, राजेंद्र कुमार गौतम अपर पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक अयोध्या बनाए गए हैं। राहुल मिश्रा का तबादला रद्द किया गया है। राहुल मिश्रा अपर पुलिस अधीक्षक स्थापना बने रहेंगे। कमलेश बहादुर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मेरठ बनाए गये हैं।

Related Articles

Back to top button