लखनऊ : लुलु मॉल में एक बार फिर पढ़ी गई नमाज, क्या इसके पीछे है कोई साजिश?

मॉल के अधिकारियों की तरफ से इस पर सफाई दी गयी थी। जिसमे उन्होंने कहा था की मॉल सभी धर्मों का सम्मान करता है। मॉल में किसी भी तरह के धार्मिक कार्य या प्रार्थना की अनुमति नहीं है...

लुलु मॉल में एक बार फिर नमाज पढ़ने का मामला सामने आया है। अब सवाल यह उठता है कि क्या मॉल प्रबंधन खुद से, ये नमाज पढ़वा रहा है. क्या इस विवाद के पीछे भी कोई साजिश है। क्या लुलु मॉल ब्रांडिंग के लिए इस तरह का विवाद करा रहा है?

बता दें की गुरुवार शाम को मॉल के अधिकारियों की तरफ से इस पर सफाई दी गयी थी। जिसमे उन्होंने कहा था की मॉल सभी धर्मों का सम्मान करता है। मॉल में किसी भी तरह के धार्मिक कार्य या प्रार्थना की अनुमति नहीं है। कल सफाई दी जिसके बाद आज फिर से नमाज पढ़ी गई।

मॉल के महाप्रबंधक समीर वर्मा ने कहा कि मॉल के कर्मचारियों और सुरक्षा कर्मचारियों को ऐसी गतिविधियों पर नज़र रखने के लिए प्रशिक्षित किया जाता है। वीडियो वायरल होने के बाद अखिल भारतीय हिंदू महासभा के कुछ सदस्यों द्वारा मॉल के बाहर विरोध प्रदर्शन करने के बाद इस घटना ने विवाद खड़ा कर दिया। हिंदू समूह ने शुक्रवार को मॉल के सामने सुंदर कांड का पाठ करने के लिए स्थानीय अधिकारियों से भी अनुमति मांगी।

Related Articles

Back to top button