ओमप्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर हमला,बोले- ‘2027 में साइकिल का टायर फटने जा रहा है’

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से इस वक्त की बड़ी राजनीतिक खबर सामने आ रही है। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखा जुबानी हमला बोला है। राजभर ने तंज कसते हुए कहा कि अखिलेश यादव कुछ आंसू भविष्य के लिए बचाकर रखें, क्योंकि आने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी पूरी तरह साफ होने वाली है।

अखिलेश यादव पर ओमप्रकाश राजभर का निशाना

लखनऊ में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर हमला बोला। उन्होंने कहा, “कुछ आंसू बचाकर रखिए अखिलेश जी, 2027 विधानसभा चुनाव में सपा साफ है।”

2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर उठाए सवाल

ओमप्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव से सवाल किया कि क्या 2024 का लोकसभा चुनाव ईमानदारी से हुआ था? उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव 2017, 2019 और 2022 के चुनाव हार गए थे, लेकिन 2024 में जीत कैसे गए?

राजभर ने सवाल उठाया कि तीन चुनाव गलत और एक चुनाव सही कैसे हो गया? उन्होंने यह भी पूछा कि समाजवादी पार्टी के 37 सांसद जीतकर दिल्ली कैसे पहुंच गए।

सपा के 37 सांसदों में परिवार के 5 सदस्य होने का दावा

मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि सपा के 37 सांसदों में पांच अखिलेश यादव के परिवार से थे। उन्होंने 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर दावा किया कि समाजवादी पार्टी को हार का सामना करना पड़ेगा।

‘साइकिल का टायर पंचर नहीं, फटने जा रहा है’

ओमप्रकाश राजभर ने सपा के चुनाव चिह्न साइकिल पर तंज कसते हुए कहा, “2027 में साइकिल का टायर पंचर नहीं, फटने जा रहा है।”

Related Articles

Back to top button