
Desk : मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता का पार्थिव शरीर लखनऊ के पिपरा घाट पहुंचा जहा पर उनका अंतिम संस्कार किया जा रहा है. अंतिम संस्कार में अखिलेश यादव, शिवपाल यादव, प्रो. रामगोपाल समेत परिवार के सभी लोग मौजूद है.
साधना गुप्ता को श्रद्धांजलि देने के लिए सुबह से ही नेताओं का ताता लगा हुआ है. खुद सीएम योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, भजपा नेता दिनेश शर्मा समेत कई मुलयाम सिंह यादव के आवास पहुंचे और साधना गुप्ता को श्रद्धांजलि दी.
गौर हो कि साधना गुप्ता की तबियत अचानक 1 जुलाई को ख़राब हुई जिसके बाद उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया. कल शाम उन्होंने आखिरी साँस ली.









