
Lucknow Traffic Diversion: अगर आप लखनऊ मे रहते हैं तो यह खबर आप के लिए बेहद महत्वपूर्ण होने वाला है। अमीनाबाद मुख्य बाजार में चुनावी जनसभा के चलते आज यानी 15 मई को शाम चार बजे से रात 10 बजे तक आवश्यकतानुसार यातायात डायवर्ट रहेगा। ऐसे में यदि आप को यहां कुछ काम है तो शाम चार बजे से पहले निपटा लें। नहीं तो जाम में फंस सकते हैं और चालानी कार्रवाई भी हो सकती है।
यातायात डायवर्जन
1. कैसरबाग अशोक लाट चौराहे से सामान्य यातायात अमीनाबाद बाजार की ओर नहीं जा सकेगा बल्कि यह यातायात बर्लिंगटन चौराहा होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेगा।
2. नत्था तिराहा एवं गुप्ता तिराहा से सामान्य यातायात अमीनाबाद बाजार की ओर नहीं जा सकेगा बल्कि यह यातायात बर्लिंगटन चौराहा होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेगा।
3. गणेशगंज तिराहा से सामान्य यातायात अमीनाबाद बाजार की ओर नहीं जा सकेगा बल्कि यह यातायात कैसरबाग बस अड्डा चौराहा होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेगा।
4. गुईन रोड तिराहा से सामान्य यातायात अमीनाबाद बाजार की ओर नहीं जा सकेगा बल्कि यह यातायात कैसरबाग बस अड्डा चौराहा होते हुए अपने गन्तव्य को जा सकेगा।
5. श्रीराम तिराहा से सामान्य यातायात अमीनाबाद बाजार की ओर नहीं जा सकेगा बल्कि यह यातायात कैसरबाग बस अड्डा चौराहा अथवा अशोक लाट चौराहा होते हुए बर्लिंगटन चौराहा होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगा।