लखनऊ : UP जल निगम के पास नहीं है पैसे, पिछले 4 महीने से 13 हज़ार कर्मचारियों को नहीं मिला वेतन

लखनऊ : उत्तर प्रदेश जल निगम की आर्थिक स्थिति पिछले काफी समय से खराब चल रही है। जल निगम निगम कर्मियों ने वेतन व पेंशन न मिलने पर धरना-प्रदर्शन भी किया था। जल निगम (नगरीय) में कर्मचारियों को चार महीनों से और जल-निगम (ग्रमीण) में दो महीनों से सैलरी नहीं मिल रही है। वहीँ इस समस्या पर कोई भी अधिकारी बोलने को तैयार नही है।

जल निगम कर्मचारियों को ग्रामीण और शहरी दो भागों में बांटा गया है। ग्रामीण और शहर क्षेत्रों को मिलाकर 13 हज़ार कर्मचारियों को पिछले 4 महीनो से सैलरी नहीं मिली।

बता दें कि पिछले चार महीने से जल-निगम (नगरीय ) में नही आई सैलरी और जल-निगम (ग्रमीण) में दो महीनों से कर्मचारियों को सैलरी नही मिली। जल निगम में कार्यरत 13 हज़ार कर्मचारियों को अप्रैल 2022 से वेतन नहीं मिला। कर्मचारियों की इस समस्या पर कोई भी अधिकारी बोलने को तैयार नहीं है। चार महीने से वेतन /पेंशन के भुगतान ना होने कारण नाराज कर्मचारी 8 अगस्त को देंगे धरना।

Related Articles

Back to top button
Live TV