मध्य प्रदेश के मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने उच्च जाति समुदायों की महिलाओं को लेकर दिये अपने बयान पर मांगी माफी

मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने अनूरपुर के एक कार्यक्रम में उच्च जाति समुदायों की महिलाओं को लेकर विवादित बयान दिया था। जिसके बाद करणी सेना ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश के मंत्री बिसाहूलाल सिंह के उच्च जाति समुदायों के खिलाफ विवादास्पद टिप्पणी के लिए उनके आधिकारिक आवास के पास विरोध प्रदर्शन किया और उनका पुतला फूंका।

जिसके बाद अब मंत्री बिसाहूलाल साहू ने अपनी टिप्पणियों पर माफी मांगी है। माफ़ी मांगते हुए उन्होंने कहा, “अगर किसी की भावनाओं को ठेस पहुंची हो तो मैं माफी मांगता हूं, मैंने हमेशा महिलाओं का सम्मान किया है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंत्री बिसाहूलाल साहू को अपने आवास पर बुलाकर बयान को लेकर जानकारी ली और उनके इस बयान के लिए कड़ी फटकार लगाई।

जिसके बाद शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि उन्होंने साहू को फोन किया और उन्होंने सार्वजनिक रूप से अपने बयान के लिए माफी मांगी है। “भावना कुछ भी हो, संदेश गलत नहीं होना चाहिए।  हर शब्द को ध्यान से बोलना चाहिए।  मैंने सभी मंत्रियों और विधायकों को चेतावनी दी है कि इस तरह के बयान किसी भी हाल में नहीं दिए जाने चाहिए. उन्होंने आगे कहा महिलाओं का सम्मान सर्वोपरि है।

Related Articles

Back to top button