Mainpuri By-Election: राजभर के प्रत्याशी का नामांकन खारिज, मौनपुरी में भाजपा-सपा में सीधी लड़ाई

यूपी उपचुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज है। प्रदेश की तीन सीटों पर हो रहे उपचुनाव में मैनपुरी सीट सबसे ज्यादा सुर्खियों में है। कई प्रत्यशियों के पर्चे निरस्त होने के बाद अब मैनपुरी चुनाव बहुत दिलचस्प हो गया है।

यूपी उपचुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज है। प्रदेश की तीन सीटों पर हो रहे उपचुनाव में मैनपुरी सीट सबसे ज्यादा सुर्खियों में है। कई प्रत्यशियों के पर्चे निरस्त होने के बाद अब मैनपुरी चुनाव बहुत दिलचस्प हो गया है। इस लोकसभा सीट में अब बीजेपी और सपा के बीच सीधी टक्कर होगी। मैनपुरी उपचुनाव में सुभासपा प्रत्याशी समेत 7 लोगों का पर्चा खारिज हो गया है।

आपको बता दें की मैनपुरी से राजभर ने रमाकांत कश्यप को उम्मीदवार बनाया था, लेकिन आज जांच के दौरान उनका पर्चा खारिज हो गया है। अब मैनपुरी चुनाव बहुत दिलचस्प हो गया। 7 लोगों का नामांकन रद्दद होने के बाद बीजेपी और सपा के बीच करारी टक्कर होगी। इतना ही नहीं नेता जी के इस सीट को बचाने के लिए अखिलेश ने चाचा शिवपाल के पैर छू कर आशीर्वाद लिया और डिम्पल के लिए वोट भी मांगे। तो वहीं चाचा शिवपाल ने भी डिंपल को जिताने के लिए ऐलान कर दिया। इस समय मैनपुरी में पूरा यादव कुनबा डिंपल की वोट मांग रहा है।

मैनपुरी लोकसभा उप चुनाव 13 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे। जांच में सुभासपा प्रत्याशी रमाकांत समेंत 7 लोगों का नामांकन निरस्त कर दिया गया हैं। अब कुल 6 प्रत्याशी मैदान में बचे हैं। 21 नवंबर तक नामांकन पत्र वापस किए जाएंगे।

  • डिम्पल यादव समाजवादी पार्टी।
  • रघुराज सिंह शाक्य भारतीय जनता पार्टी।
  • प्रमोद कुमार यादव भारतीय कृषक दल।
  • भूपेन्द्र कुमार धनगर राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी।
  • सुषमा देवी निर्दलीय।
  • सुरेश चन्द्र निर्दलीय।

Related Articles

Back to top button