Mainpuri By Election: मिट गई दूरिया, साथ आये चाचा भतीजे, डिंपल ने भी की मुलाकात !

प्रदेश में उपचुनाव को लेकर सियासी गलियारों में खास गर्मी देखने को मिल रही हैं। इस सियासत में एक तरफ परिवार के सदस्यों को जोड़ कर राजनीती में....

प्रदेश में उपचुनाव को लेकर सियासी गलियारों में खास गर्मी देखने को मिल रही हैं। इस सियासत में एक तरफ परिवार के सदस्यों को जोड़ कर राजनीती में खुद साबित करने की होड़ में लगे हैं अखिलेश यादव तो वहीं दूसरी तरफ भाजपा उपचुनाव में सभी सीटों पर अपना कब्ज़ा करना चाहती हैं। समाजवादी पार्टी ने मैनपुरी की लोकसभा सीट पर डिम्पल यादव को टिकट दिया हैं तो वहीं दूसरी तरफ भाजपा ने रघुराज शाक्य को डिंपल के सामने उतारा हैं।

समाजवादी पार्टी ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी करते हुए ये सपष्ट कर दिया कि वे अब परिवार को साथ लेकर चलेंगे। इसी के चलते स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शिवपाल यादव का नाम शामिल किया गया। बुधवार को अखिलेश यादव ने चाचा शिवपाल यादव से मुलाकात की। इस दौरान अखिलेश यादव के साथ डिंपल यादव भी मौजूद रहीं।

बता दें, सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद खाली हुई मैनपुरी की लोकसभा सीट समाजवादी पार्टी की सुरक्षित सीट मानी जाती है। मैनपुरी उपचुनाव में सपा ने डिंपल यादव का प्रत्याशी बनाया है। भाजपा ने शिवपाल के करीबी रहे रघुराज शाक्य को टिकट दिया है। वहीं सुभासपा ने रमाकांत कश्यप को मैदान में उतारा है।

क्या कहते है जातिगत समीकरण

डिंपल कितना कमाल कर पाएंगी ये आने वाले वक्त में ही पता लग पाएगा। डिंपल यादव इससे पहले कन्नौज से दो बार सांसद रह चुकी है। इस उनके उपर जिम्मेदारी बड़ी दी गई है। मैनपुरी लोकसभा सीट के जातिगत समीकरण की बात करें तो मैनपुरी में सबसे ज्यादा यादव वोटर्स हैं। सपा के इस गढ़ में यादव वोटरों की संख्या करीब 4.25 लाख है।

यादव वोटर्स के बाद शाक्य वोटर्स का इस सीट पर दबदबा है। इस सीट पर शाक्य वोटर्स की संख्या करीब 3.25 लाख है। इसी जातिगत समिकरण को ध्यान में रखते हुए बीजेपी नें शाक्य जाति के उम्मीदवार पर भरोसा जताया है।

इस लोकसभा सीट पर ब्राह्मण वोटर्स की संख्या करीब 1.10 लाख है। इसके अलावा दलित वोटर्स की संख्या 1.20 लाख और लोधी वोटर्स की संख्या एक लाख के आसपास है।इन सबके बाद मैनपुरी सीट पर मुस्लिम वोटर्स का नंबर आता है। यहां मुस्लिम वोटर्स की संख्या करीब 55 हजार है।

Related Articles

Back to top button