हमीरपुर में बड़ा हादसा, यमुना नदी में नाव पलटने से मचा हाहाकार, तीन की मौत, SDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

बुधवार रात हमीरपुर जिले में यमुना नदी में एक नाव पलटने से हाहाकार मच गया। नाव पर सवार कुल 9 लोग नदी पार...

हमीरपुर – बुधवार रात हमीरपुर जिले में यमुना नदी में एक नाव पलटने से हाहाकार मच गया। नाव पर सवार कुल 9 लोग नदी पार कर रहे थे, जिनमें से तीन की मौत हो गई है। मृतकों में एक महिला, 14 वर्षीय किशोरी और 9 वर्षीय बच्ची रानी शामिल हैं।

घटना कुरारा थाना क्षेत्र के भौली गांव के मजरा कुतुबपुर पटिया में हुई। जानकारी के अनुसार, मंगलवार को श्रीपाल की बेटी की शादी थी। बुधवार को विदाई के बाद रिश्तेदार नाव के जरिए यमुना पार जाकर तरबूज खाने गए थे। परिजनों के अनुसार, नाव चला रहे युवक के फोन पर बात करने के दौरान नाव का संतुलन बिगड़ा और नाव पलट गई।

स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत मदद की और तीन लोगों को सुरक्षित निकाल लिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और SDRF-NDRF की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई। डीआईजी रेन ने बताया कि लापता लोगों की तलाश जारी है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे का संज्ञान लिया और अधिकारियों को राहत कार्य में तेजी लाने तथा लापता लोगों को जल्द से जल्द खोजने के निर्देश दिए। सीएम ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की और कहा कि लापरवाही किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

नाव पर सवार लोग रानी पुत्री बच्चन निषाद, आकांक्षा, ब्रजरानी, लव्यांश, गोरेलाल, आदित्य, विष्णु, रिंकू और पारुल थे। तीन लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है, जबकि बाकी की तलाश के लिए गोताखोरों की टीमें नदी में सक्रिय हैं।

Related Articles

Back to top button