
उत्तर प्रदेश में खाद्य तेलों और वसा में मिलावट का बड़ा मामला सामने आया है, जिससे राज्य सरकार ने सख्त कदम उठाया है। योगी सरकार ने 14 कंपनियों के खाद्य तेल और वसा के उत्पादन, भंडारण, वितरण और बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह कार्रवाई खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) द्वारा चलाए गए विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत की गई।
इस अभियान के दौरान 58 विशेष सचल दलों ने 210 नमूने एकत्रित किए थे, जिनमें से 206 नमूने खाद्य तेल और वसा के थे। इन नमूनों की जांच में कई उत्पाद असुरक्षित और मानक के अनुरूप नहीं पाए गए। जांच में यह भी पाया गया कि कुछ उत्पादों में लेड की अधिकता थी, जबकि कई कंपनियां एक से अधिक खाद्य तेलों को मिलाकर बेचा करती थीं, जिससे उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य को खतरा हो सकता था।
खासकर लखनऊ, कानपुर नगर, कानपुर देहात, आगरा, मेरठ, हाथरस, हापुड़ और गोरखपुर के कई उत्पादों में यह खामियां पाई गईं। इसके अलावा, कुछ कंपनियां फोर्टिफाइड खाद्य तेलों में विटामिन आदि की कम मात्रा मिलाकर उपभोक्ताओं को धोखा दे रही थीं।
फूड सेफ्टी प्रशासन ने इन कंपनियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है और उनके उत्पादों पर राज्य की सीमा में प्रतिबंध लगा दिया है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।
इन फर्मों के उत्पादों का विश्लेषण कराया
1-हिंद वेज ऑइल प्रा.लि. लखनऊ, मस्टर्ड ऑयल, फोर्टिफाइड मल्टी सोर्स एडिबल आयल, फोर्टिफाइड रिफाइंड सोयाबीन ऑयल, फोर्टिफाइड कच्ची घानी मस्टर्ड ऑयल ।
2-संकट मोचन एंटरप्राइजेज लखनऊ, प्योर मस्टर्ड ऑयल, रिफाइंड पामोलीन ऑयल, रिफाइंड पामोलीन ऑयल, पामोलीन रिफाइंड ऑयल
3-भीम श्री, प्रोडक्ट कानपुर नगर, मस्टर्ड ऑयल, कच्ची घानी मस्टर्ड ऑयल
4-एनआर उद्योग कानपुर नगर, तिल ऑयल, अलसी ऑयल
5-कटारिया एडिबल्स कानपुर नगर, तिल ऑयल क्रूड
6-वैभव एडिबल्स कानपुर देहात, फोर्टिफाइड रिफाइंड राइस ब्रान ऑयल, रिफाइंड राइस ब्रान ऑयल, एडिबल वेजिटेबल ऑयल, फोर्टिफाइड कच्ची घानी मस्टर्ड ऑयल, कच्ची घानी मस्टर्ड ऑयल।
7-मंटोरा ऑयल प्रोडक्शन कानपुर देहात, फोर्टिफाइड कच्ची घानी मस्टर्ड ऑयल, मस्टर्ड ऑयल, फोर्टिफाइड रिफाइंड राइस ब्रान ऑयल।
8-आगरा ऑयल जनरल इंडस्ट्री लिमिटेड हाथरस, रिफाइंड सोयाबीन ऑयल, मस्टर्ड ऑयल, फोर्टिफाइड रिफाइंड सोयाबीन ऑयल, कच्ची घानी मस्टर्ड ऑयल।
9-एनएम ऑयल कॉरपॉरेशन आगरा, पामोलीन रिफाइंड ऑयल, मस्टर्ड ऑयल ।
10-जीएस एग्रो फूड्स मेरठ, इंटरस्ट्रीफाइड वेजिटेबल फैट।
11-जेपी एग्रो ऑयल मेरठ, रिफाइंड सोयाबीन ऑयल, रिफाइंड राइस ब्रान ऑयल।
12-राजेन्द्र कुमार सुशील चंद मेरठ, रिफाइंड राइस ब्रान ऑयल, रिफाइंड सोयाबीन ऑयल, मस्टर्ड ऑयल ।
13-केएल वेजिटेबल ऑयल प्रोडक्ट हापुड़, फोर्टिफाइड कच्ची घानी मस्टर्ड ऑयल, कच्ची घानी मस्टर्ड ऑयल ।
14-जय लक्ष्मी सोलवेंटस प्रा.लि., गोरखपुर, सोलवेंट एक्सट्रेक्टेड क्रूड मस्टर्ड ऑयल।









