70 की उम्र में शादी पड़ी महंगी, दुल्हन सोने चांदी के जेवर समेत घर में रखे लाखों रुपए लेकर फरार

रिपोर्ट – प्रबल प्रभाकर अमरोहा

उत्तर प्रदेश जनपद अमरोहा में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां 70 साल की उम्र में शादी करना एक बुजुर्ग को महंगा पड़ गया। दुल्हन घर में रखे सोने चांदी के आभूषण समेत लाखों रुपए की नकदी लेकर फरार हो गई। जिसके बाद बुजुर्ग ने पुलिस को मामले की जानकारी देते हुए दुल्हन को ढूंढने की गुहार लगाई है।

साथ ही पीड़ित बुजुर्ग कहा है कि उसकी दुल्हन उसकी आज तक की सारी जमा पूंजी लेकर फरार है। अगर उसे उसकी दुल्हन नही मिली तो वह सड़क पर आ सकता है क्योंकि अब उसके पास घर के सिवा कुछ नहीं है। उधर,पुलिस अब दुल्हन की तलाश में जुट गई है।

दरअसल अमरोहा के रहरा थाना क्षेत्र के गांव गंगवार निवासी 16 नाती पोतों वाले 70 वर्षीय सुबराती की पत्नी की कई वर्ष पहले मौत हो गई थी। इस दौरान नजदीकी गांव के रहने वाले एक युवक ने उन्हें सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव में 50 वर्षीय विधवा महिला के बारे में जानकारी दी। जिसके तीन बच्चे हैं। बताया कि वह शादी के लिए तैयार है। दोनों ने 18 अक्टूबर 2023 को कोर्ट मैरिज की थी। दोनों ने 18 अक्टूबर 2023 को कोर्ट मैरिज की थी। युवक ने सुबराती की मुलाकात उस महिला से करा दी। 18 अक्टूबर 2023 को बुजुर्ग ने उस महिला से कोर्ट मैरिज कर ली। सुबराती का कहना है कि महिला ने ताउम्र साथ जीने-मरने की कसम देकर करीब पांच लाख रुपये ले लिए। इतना ही नहीं उन्होंने पहली पत्नी के जेवर भी उसके हवाले कर दिए। अब वह वह रुपये और जेवर लेकर चंपत हो गई।

Related Articles

Back to top button