
Desk : 3 जुलाई को मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में Femina Miss India 2022 का ग्रैंड फिनाले का आयोजन था. जिसमे कर्नाटक की सिनी शेट्टी ने पहला स्थान पाकर खुद को फेमिना मिस इंडिया 2022 का खिताब जीतकर अपना और अपने परिवार का नाम रोशन किया है.सिनी एक मॉडल और सोशल मीडिया स्टार है. सिनी महज 21 वर्ष की है. देश को सिनी के रूप में भारत की नयी मिस इंडिया मिल चुकी है. इसके साथ ही राजस्थान की रूबल शेखावत ने 1रनरअप का खिताब जीता। वही उत्तर प्रदेश की सिनिता चौहान ने फेमिना मिस इंडिया 2022 का ख़िताब हासिल किया.
हर कोई सिनी की ख़ूबसूरती और सूझबूझ की तारीफ कर रहा है.
फेमिना मिस इंडिया का ख़िताब जीतने वाली सिनी के बारे हम आपको कुछ रोचक बातें बताते है…..
1 .सिनी का जन्म महाराष्ट्र में हुआ था. उन्होंने अपनी स्कूलिंग भी महाराष्ट्र से कम्पलीट की है.
2 . सिनी महज 21 वर्ष की है. सिनी कर्नाटक की रहने वाली है, पर उंनकी पढाई – लिखाई मुंबई में हुई है.
3 . सिनी के माता का नाम हेमा शेट्टी , पिता का नाम सदानंद शेट्टी है. उनका एक भाई भी है , जिसका नाम शिकीन शेट्टी है.
बात करे अगर उनकी एजुकेशन की तो सिनी ने अकॉउंटिंग और फाइनेंस में डिग्री हासिल करी है. इसके साथ ही अब सिनी CFA (चार्टर्ड फाइनेंशियल एनालिस्ट) की तैयारी कर रही है. सिनी पढाई के साथ – साथ डांसिंग में भी काफी रूचि रखती है. सिनी ने महज 4 साल की उम्र से भारतनाट्यम सीखना शुरू कर दिया था. 14 साल की उम्र में सिनी एक प्रोफेशनल भारतनाट्यम डांसर बन चुकी थी.

जानिए कौन है सिनी की रोल मॉडल ?
सिनी की रोल मॉडल प्रियंका चोपड़ा है. प्रियंका ने 2000 में मिस वर्ल्ड का ख़िताब जीता था. तभी से सिनी प्रियंका को फॉलो कर रही है. सिनी प्रियंका से काफी इंस्पायर है. सिनी को प्रियंका के एक इंटरव्यू ने काफी प्रभावित किया , जिसमे वह कहती है की सिकुड़कर एक गिलास में फिट होने की जगह गिलास की दीवारों को तोड़कर बहार निकलने की कोशिश करो. सिनी बचपन से प्रियंका को अपना रोल मॉडल मानती है.
सिनी ने अपने कई डांस वीडियोज़ भी रिलीज़ किये है. जो लोगो को काफी पसंद आये है. सिनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है. उनके इंस्टाग्राम पर काफी अच्छी फैन फोल्लोविंग है. सिनी अपने डांस के वीडिओज़ से काफी लोगो को इंस्पायर करती है.