मिशन-24: पार्टी प्रवक्ताओं के साथ अखिलेश की बैठक, रणनीति के बाद से प्रवक्ताओं का दिखेगा जुदा अंदाज

अखिलेश यादव ने अहम बैठक बुलाई है. बैठक में पार्टी के सभी प्रवक्ताओं को बुलाया गया है. पार्टी प्रवक्ताओं के साथ अखिलेश की बैठक शुरु हो गई है.

लखनऊ- देश और प्रदेश में मिशन-24 में जीत हासिल करने के सभी राजनीतिक दलों ने अभी से अपनी ताकत झोंक दी है. और जब से NDA VS INDIA हो गया है.तब से हर जगह चुनावी बयार बदली हुई दिखाई दे रहे है. सत्ता और विपक्षी दलों के लोग एक दूसरे पर हमलावर दिखाई दे रहें है.

बीजेपी, देशभर में अपने विपक्षी दलों को पुराने दिनों के बारे में याद दिलाते हुए जबरदस्त हमला कर रही हैं, वहीं मणिपुर घटना पर विपक्षी दल पीएम से बयान देने की मांग कर रहा है.

अब इन सबके बीच प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अहम बैठक बुलाई है. बैठक में पार्टी के सभी प्रवक्ताओं को बुलाया गया है. पार्टी प्रवक्ताओं के साथ अखिलेश की बैठक शुरु हो गई है. पार्टी के 62 प्रवक्ता बैठक में शामिल हुए है. 2024 के चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की जा रही है.

माना जा रहा है कि अखिलेश यादव इस बैठक में पार्टी प्रवक्ताओं के साथ मिलकर अच्छी प्लानिंग तैयार कर रहे है. अहम मुद्दों पर इस बैठक में मंथन होगा.

यूसीसी, ज्ञानवापी समेत कई मुद्दों पर पार्टी अपना स्टैंड तय करेगी. और इसी के साथ बैठक के बाद से ही पार्टी प्रवक्ताओं का रुख बिल्कुल ही बदला हुआ नजर आएगा.
नए तेवर और प्लानिंग के साथ सपा के प्रवक्ता बीजेपी के साथ जुबानी जंग करते हुए दिखाई देंगे.

इसी के साथ सीएम के ज्ञानवापी पर दिए गए बयान के बाद लाइन लेंथ तय होगी. विपक्षी गठबंधन के बीच दिये जाने वाली प्रतिक्रिया पर सोच विचार किया जाएगा. अन्य दलों पर दी जाने वाली प्रतिक्रिया पर ध्यान दिया जाएगा.

Related Articles

Back to top button