मिशन-24 के आखिरी चरण का मुकाबला, वोट डालने के बाद निरहुआ बोले- 4 जून को अखिलेश और राहुल EVM का रोना रोएंगे…

आगे उन्होंने ये भी कहा कि मुख्तार अंसारी कोई फैक्टर नहीं है. मुख्तार गुंडा, माफिया और हत्यारा था.मुख्तार ने गाजीपुर का विकास रोका था.

गाजीपुर- लोकसभा चुनाव की जंग में उत्तर प्रदेश में आखिरी चरण का मुकाबला काफी ज्यादा दिलचस्प हो चुका है. आज 7वें चरण की वोटिंग चल रही है. इसी कड़ी में गाजीपुर में दिनेश लाल यादव निरहुआ ने मतदान किया.अपने गांव तड़वा टप्पा में मतदान किया.

बता दें कि निरहुआ मां के साथ अपने गांव के बूथ पर पहुंचे थे.बड़े भाई सपा नेता विजय लाल के पैर भी छूए. इस दौरान मोदी जी ने भारत को शक्तिशाली बनाया है. कोई लोग अपना वोट खराब न करें. विकसित भारत के लिए वोट करें.

खासतौर पर दिनेश लाल यादव निरहुआ ने राहुल और अखिलेश पर निशाना साधते हुए कहा कि 4 जून को ये लोग सिर्फ यहीं रोना राएंगे कि EVM खराब है.

आगे उन्होंने ये भी कहा कि मुख्तार अंसारी कोई फैक्टर नहीं है. मुख्तार गुंडा, माफिया और हत्यारा था.मुख्तार ने गाजीपुर का विकास रोका था.

बता दें कि 7वें चरण की 13 लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है.महराजगंज,गोरखपुर और कुशीनगर में चल रही है. शाम 6 बजे तक 13 लोकसभा सीटों पर मतदान चलेगा.

देवरिया,बांसगांव,घोसी और सलेमपुर में वोटिंग चल रही है.बलिया,गाजीपुर और चंदौली सीट पर मतदान जारी है. वाराणसी,मिर्जापुर और रॉबर्ट्सगंज में भी मतदान हो रहा है.

Related Articles

Back to top button