विधायक संजय डोभाल ने डीएम व एसपी के साथ किया यमुनोत्री हाइवे का दौरा, अधिकारियो को दिए चाक चौबंद व्यवस्था के निर्देश

जनपद उत्तरकाशी में यमुनोत्री धाम की यात्रा व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल, डीएम अभिषेक रुहेला और एसपी अर्पण यदुवंशी...

जनपद उत्तरकाशी में यमुनोत्री धाम की यात्रा व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल, डीएम अभिषेक रुहेला और एसपी अर्पण यदुवंशी यात्रा निरीक्षण किया। एसपी उत्तरकाशी ने यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर डेंजर जोन डाबरकोट का स्थलीय निरीक्षण कर वहां पर अतिरिक्त पुलिस बल व SDRF नियुक्त करने के निर्देश दिये।

डीएम उत्तरकाशी अभिषेक रुहेला ने अधिकारियों निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिये हैं। पालीगाड़ मे निर्माणाधीन सुलभ शौचालय के कार्यों मे तेजी लाने के लिए सबंधित विभाग को दिशा निर्देश हैं। यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल ने 18 अप्रैल तक यात्रा से जुड़े अधिकारियो को चाक चौबंद व्यवस्था के निर्देश दिए। आपको बता दे यमनोत्री हाइवे पर कई डेंजर जोन है जो यात्रा सीजन में यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बन सकता है। भले ही अधिकारी युद्ध स्तर पर कार्य करने की बात करते है।

Related Articles

Back to top button