फ्रंटफुट पर आई केजरीवाल की पत्नी, दिया बड़ा संदेश

सियासी गलियारों में अरविंद केजरीवाल के बाद सीएम पद को लेकर चर्चाएं तेज हो गई है। क्योंकि जेल से सरकार चलाना आसान नहीं है।

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने गुरुवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को उन्हें राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया है। जहां सुनवाई के बाद मामले को सुरक्षित रखा गया है। कभी भी फैसला आ सकता है।

सियासी गलियारों में अरविंद केजरीवाल के बाद सीएम पद को लेकर चर्चाएं तेज हो गई है। क्योंकि जेल से सरकार चलाना आसान नहीं है। इसी बीच अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल की फ्रंट पर आ गई हैं।

उन्होंने एक्स पर लिखा, “AAP के 3 बार चुने हुए मुख्यमंत्री को मोदी ने सत्ता के अहंकार में गिरफ्तार करवाया।सबको crush करने में लगे हैं। यह दिल्ली के लोगों के साथ धोखा है।आपके मुख्यमंत्री हमेशा आपके साथ खड़े रहें हैं।अंदर रहें या बाहर, उनका जीवन देश को समर्पित है।जनता जनार्दन है सब जानती है।” अब इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि केजरीवाल को सजा होने पर वह सीएम उम्मीदवार हो सकती हैं।

Related Articles

Back to top button