
मेरठ में 4 बच्चों की मां को प्यार में धोखा मिला है। 6 साल पहले अपने पति को गंवा चुकी महिला ने हापुड़ के रईस पर यकीन किया और उससे मोहब्बत की रईस भी उसे अपनाने को तैयार था। इसी दौरान करीब 3 साल तक रईस पीड़िता के साथ रहा। जिसके चलते उसने अपनी सारी सम्पत्ति को भी बेंच दिया था।
महिला ने बताया कि पति की मौत के बाद उन्स्की मुलाकात रईस से हुई जिससे वो प्यार करने लगी। 3 साल से वो दोनों एक दूसरे से मिल रहे थे। रईस ने उससे शादी करने की बात कह कर शारीरिक सम्बन्ध भी बनाये थे। जिसके बाद से 3 साल से लगातार वो उसका यौन शोषण कर रहा था। महिला से मिली जानकारी के मुताबिक उसने अपनी सारी सम्पत्ति बेंच दी हैं।
जानकारी के मुताबिक रईस ने पीड़िता का कारोबार और घर भी बिकवा दिया और संपत्ति का पैसा लेकर चंपत हो गया। लाखों रुपए और कारोबार गवां चुकी पीड़िता से रईस ने शादी करने से इनकार कर दिया। इतना ही नहीं, उसे असलहा की नोक पर जान से मारने की धमकी भी दी गई है। 3 साल तक यौन शोषण का शिकार रही इस महिला ने पुलिस से जब गुहार की तो थानेदार ने थाने से उसे भगा दिया। पीड़िता आज एसएसपी मेरठ के दरबार में पहुंची और इंसाफ की फरियाद की है।