Mouse in Railcoach: तेजस एक्सप्रेस की कोच में दौड़ रहे चूहे , वीडियो वायरल

जहां एक तरफ स्वच्छ भारत अभियान चल रहा है तो वहीं दूसरी तरफ भारतीय रेलवे की तेजस एक्सप्रेस से शर्मनाक भरी खबर सामने आई है। दरअसल, ट्रेन संख्या 82502 तेजस एक्सप्रेस प्रिमियम ट्रेन से चूहे निकल रहे है ।

जहां एक तरफ स्वच्छ भारत अभियान चल रहा है तो वहीं दूसरी तरफ भारतीय रेलवे की तेजस एक्सप्रेस से शर्मनाक भरी खबर सामने आई है। दरअसल, ट्रेन संख्या 82502 तेजस एक्सप्रेस प्रिमियम ट्रेन से चूहे निकल रहे है । इस बात की जानकारी लखनऊ आ रहे यात्री ने प्रीमियम ट्रेन की व्यवस्था शर्मनाक, प्राइस हाई, सर्विस लो बताते हुए दिया है । साथ ही चूहों का वीडियो भी बनाया है, जोकि सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहै है।

तेजस एक्सप्रेस में दौड़ रहे इन चूहों को देख यात्रियों के बीच हड़बड़ी मच गई। साथ ही छोटे बच्चे डर के साए में आ गए। इस दौरान एक युवक ने वीडियो बनाकर एक्स पर पोस्ट किया जिसमें उसने रेलवे के प्रति नाराजगी जताते हुए व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। यात्री ने लिखा ट्रेन संख्या 82502 में ट्रेन से चूहे निकल रहे है, यह बहुत शर्म की बात है कि देश की प्रीमियम ट्रेन में चूहा दौड़ रहा है।

आगे उसने लिखा इतना पैसा लेकर तेजस एक्सप्रेस द्वारा खराब सुविधा दी जा रही है। इस पूरे मामले की सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शिकायत होते ही रेलवे सेवा ने घटना का संज्ञान लिया है। अब आगे देखना होगा कि रेलवे सेवा क्या कार्यवाही करती है ।

Related Articles

Back to top button