
इटावा. सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का आज सुबह करीब 8 बजे मेदांता अस्पताल में निधन हो गया है। तीन बार मुख्यमंत्री और देश के रक्षा मंत्री रहे मुलायम सिंह यादव ने 82 साल की उम्र में नेताजी ने मेदांता हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। बता दें, मुलायम सिंह यादव पिछले काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे और कई दिनों से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में आईसीयू में भर्ती थी।
सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का पार्थिव शरीर उनके पैतृक आवास सैफई पहुंच गया है। मुलायम सिंह यादव का पार्थिव शरीर सैफई पहुंचा। सैफई आवास पर पंडाल में पार्थिव शरीर रखा जाएगा। यहां लोग उनके अंतिम दर्शन कर सकेंगे। कल दोपहर 3 बजे अन्तिम संस्कार होगा। राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होगा। सीएम योगी भी सैफई में मौजूद है। सीएम योगी नेताजी को श्रद्धांजलि देंगे।
बता दें, मुलायम सिंह यादव का पार्थिव शरीर आज उनके पैतृक निवास सैफई में रखा जाएगा। कल उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होगा। मुलायम सिंह यादव के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई बड़ी हस्तियों ने शोक व्यक्त किया है। नेताजी के निधन के बाद से ही सपा समर्थकों समेत पूरे देश भर में शोक की लहर है।