
नेताजी के निधन पर जनपद में शोक की लहर सी दौड़ी गई है। मुलायम सिंह यादव का आज मंगलवार को सैफई में अन्तिम संस्कार होगा। नेता जी का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान से दोपहर 3 बजे होगा। सपा विधायक इकबाल महमूद और बीजेपी मंत्री गुलाबो देवी ने किया गहरा दुख व्यक्त किया।
नेता जी मुलायम सिंह यादव के निधन पर जनपद के सभी नेताओं ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए परिवार के प्रति संवेदना जताई और श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके साथ बिताए पलों को याद किया गया। संभल विधान सभा से सपा विधायक नबाब इकबाल महमूद ने भारत समाचार से बात करते हुए नेताजी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए बताया की उनके परिवार से नेताजी पारिवारिक रिश्ता रखते थे और हमेशा साथ रहने का एहसास दिलाते थे। हम इस दुख की घड़ी में उनके परिवार के साथ खड़े है और ऊपर वाले से प्रार्थना करते है की नेताजी को अपने चरणों में स्थान दे। इकबाल महमूद ने नेताजी के साथ बिताए पलों को भी याद किया।
बीजेपी की मंत्री गुलाबो देवी ने भी भारत समाचार से बात करते हुए बताया की नेताजी के निधन से समाज के लिए अपूर्णये क्षति हुई है जो किसी भी प्रकार से भरी नही जा सकती। नेताजी के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए नेताजी के परिवार के साथ दुख की घड़ी में खड़े रहने की बात कही। सपा के पूर्व जिला अध्यक्ष और प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य फिरोज खान ने अपने कार्यालय पर नेताजी के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया और गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।